IPL 2024: धोनी के निशाने पर कई रिकॉर्ड, जानिए माही किन कीर्तिमानों को तोड़ने के करीब
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन शायद अपना अंतिम आईपीएल खेल सकते हैं। 42 साल उम्र होने के बाद भी धोनी में वही दमखम दिखाई दे रहा है। धोनी इस सीजन कुछ रिकॉर्ड स्थापित कर सकते हैं। धोनी के निशाने पर कई कीर्तिमान हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में 5 बार खिताबी जीत दर्ज की है। इस बार माही का लक्ष्य छठी बार खिताब जीतने का होगा। हालांकि यह काम इतना आसान नहीं है लेकिन धोनी की लीडरशिप क्वालिटी काफी अलग है। धोनी अपने बल्ले से कुछ अहम कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करने के लिए धोनी को सिर्फ 43 रनों की दरकार है। इसमें आईपीएल और चैम्पियंस लीग शामिल है। माही ने 4957 रन बनाए हैं और उन्होंने इस दौरान 23 फिफ्टी जड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स से 250 मैच खेलने वाला पहला खिलाड़ी बनने के लिए धोनी को 6 मैचों की दरकार है।
धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स से 250 आईपीएल छक्के पूरे करने के लिए 11 छक्कों की आवश्यकता है। इस लिस्ट में धोनी से आगे क्रिस गेल, रोहित शर्मा, एबी डीविलियर्स आदि उनसे आगे हैं। चेपॉक स्टेडियम में 1500 आईपीएल रन पूरे करने के लिए धोनी को 55 रनों की दरकार है।
आईपीएल में धोनी को 200 शिकार करने के लिए 20 खिलाड़ी आउट करने होंगे। अगर वह ऐसा करते हैं, तो आईपीएल में पहले खिलाड़ी बन जाएँगे। महेंद्र सिंह धोनी इस बार अगर आईपीएल जीत लेते हैं, तो छह बार खिताबी जीत दर्ज करने वाले पहले आईपीएल कप्तान बन जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications