IPL Points Table: आईपीएल की अंक तालिका, जानिए कौन है टॉप पर और किसे मिला है निचला स्थान
IPL 2024 Points Table: आरसीबी ने इस सीजन आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक धांसू जीत दर्ज कर ली। आरसीबी को जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में थोड़ा फायदा भी हुआ है लेकिन बाकी कई टीमों के मुकाबले आरसीबी अभी पीछे है।
पंजाब किंग्स को अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा है। पंजाब की टीम अब नम्बर तीन से नीचे पांचवें स्थान पर चली गई है। टॉप पर राजस्थान रॉयल्स की टीम आ गई है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए तालिका में टॉप स्थान हासिल किया है।

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी अपने पहले मुकाबले में आरसीबी को हरा दिया था। इस टीम ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके बाद गुजरात टाइटंस, केकेआर और पंजाब किंग्स का नाम आता है। कुछ टीमों को अभी तक अंक तालिका में खाता खोलने का मौका नहीं मिला है।
जहाँ तक सबसे निचले पायदान की बात है, तो वहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। लखनऊ को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह मुंबई इंडियंस को भी गुजरात से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई आठवें, दिल्ली नौवें और गुजरात दसवें स्थान पर है। आरसीबी छठे और हैदराबाद सातवें स्थान पर है।
आईपीएल 2024 अंक तालिका
राजस्थान रॉयल्स, 1 जीत, 2 अंक
चेन्नई सुपर किंग्स, 1 जीत, 2 अंक
गुजरात टाइटंस, 1 जीत, 2 अंक
कोलकाता नाइटराइडर्स, 1 जीत, 2 अंक
पंजाब किंग्स, 1 जीत, 1 हार, 2 अंक
आरसीबी, 1 जीत, 1 आर, 2 अंक
सनराइजर्स हैदराबाद, 0 अंक
मुंबई इंडियंस, 0 अंक
दिल्ली कैपिटल्स, 0 अंक
लखनऊ सुपर जायंट्स, 0 अंक












Click it and Unblock the Notifications