SRH vs RR: कब और कहाँ होगा सनराइजर्स हैदराबाद-राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर मुकाबला?

SRH vs RR Qualifier 2: आईपीएल में अब खिताबी जीत दर्ज करने की दौड़ में तीन टीमें बची हैं। आरसीबी की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर बाहर हो गई है। केकेआर पहले ही फाइनल का सफर तय कर चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में से कोई एक फाइनल में जाएगा।

हैदराबाद ने पहले क्वालीफायर मैच में केकेआर का सामना किया था, वहां उनको हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से हैदराबाद के सामने क्वालीफायर मैच है। इस बार सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम है। संजू सैमसन की कप्तानी में रॉयल्स ने धमाका किया है।

rr vs srh
Photo Credit: BCCI

आरसीबी के सामने रॉयल्स के गेंदबाजों ने दमखम दिखाया था और बाद में बल्लेबाजों ने भी अपना काम करते हुए टीम को जीत दिलाकर टूर्नामेंट में बरकरार रखा लेकिन अब मुकाबला करो या मरो वाला है। हैदराबाद और राजस्थान के बीच जो भी हारेगा, उसे बाहर जाना पड़ेगा।

SRH vs RR के बीच क्वालीफायर कब होगा

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफायर मैच में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। एलिमिनेटर मैच खेलने के बाद एक दिन का रेस्ट डे रखा गया है और फिर दूसरा क्वालीफायर मैच है। दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर मैच 24 मई को खेला जाना है।

SRH vs RR के बीच क्वालीफायर मैच कहाँ होगा

अब तक तो मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए थे लेकिन अब वेन्यू बदलने का समय आ गया है। फाइनल मैच भी उसी मैदान पर खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति

लीग चरण के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर रहने के कारण हैदराबाद को फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिले थे। इस बार हारने पर बाहर जाना पड़ेगा। राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच भी करो या मरो वाली स्थिति के साथ खेला था और क्वालीफायर मैच में भी उनके सामने वही कंडीशन रहने वाली है। जो टीम हारेगी, वह अगले साल ही वापस आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+