IPL 2024: धोनी से लेकर पंड्या तक, ये छह धुरंधर हो सकते हैं IPL से OUT, मुश्किल में फंसी टीम!
IPL 2024 MS Dhoni: आईपीएल 2024 को लेकर अभी से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है। आईपीएल के हर सीजन कुछ खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाते हैं। अगले साल होने वाले आईपीएल से पहले भी कुछ खिलाड़ियों के खेलने पर चोटिल होने के कारण सस्पेंस बना हुआ है। इन खिलाड़ियों में कई भारतीय नाम शामिल है।
दो महीने पहले से धोनी करते हैं तैयारी: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल की तैयारी वह 3 महीने पहले से शुरू कर देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के लिए नेट पर जमकर प्रैक्टिस करते हैं। उसके बाद वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं।

क्या फिट हैं माही: साल 2023 आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। मैदान पर कई बार उन्हें पट्टी लगाकर आते हुए देखा गया। हालांकि, आईपीएल खत्म होने के बाद उन्होंने सर्जरी करा ली थी। लेकिन इसके बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है।
पंड्या खेल पाएंगे आईपीएल? पिछले सीजन तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या को इस साल मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया है। इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पंड्या कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच में ही चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद से वह दोबारा मैदान पर नजर नहीं आए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से भी हार्दिक पंड्या बाहर ही रहेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या हिस्सा ले पाते हैं या नहीं?
सूर्यकुमार यादव भी चोटिल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे। सूर्यकुमार यादव इसके बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे। आईपीएल 2024 में सूर्यकुमार यादव खेलेंगे या नहीं, इस पर भी अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
शमी को लेकर नहीं मिली है अपडेट: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस समय चोट की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस टीम का अहम हिस्सा हैं। मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2024 में मोहम्मद शमी के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज नवीन-उल हक, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एनओसी नहीं दी गई है। ऐसे में इन खिलाड़ियों का खेलना भी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications