Swiggy ने कोहली के फैन को दिया बड़ा तोहफा! एक महीने तक फ्री में मिलेगा खाना, जानें वजह

IPL 2024 Eliminator Virat Kohli fan: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को आईपीएल 2024 में भी निराशा हाथ लगी है। आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का एक बार फिर से ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया।

काफी ज्यादा है RCB की फैन फॉलोइंग

बेंगलुरु की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। यही वजह है कि आरसीबी की टीम जहां भी मुकाबला खेलने जाती है वहां सबसे अधिक बेंगलुरु के फैन ही पाए जाते हैं। बेंगलुरु को सपोर्ट करने वाले अधिकतर विराट कोहली के प्रशंसक होते हैं। विराट कोहली की एक झलक देखने के लिए फैंस कई किलोमीटर तक का सफर तय करके स्टेडियम पहुंचते हैं।

IPL 2024 1

स्विगी की तरफ से मिला बड़ा तोहफा

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान की एक फैन की तस्वीर सामने आई है। विराट कोहली का यह फैन पोस्टर लेकर स्टेडियम में पहुंचा था। इस पोस्टर पर लिखा था कि वह सिर्फ कोहली को देखने के लिए अपनी रेंट और फूड मनी खर्च कर 1568 किलोमीटर का सफर कर यहां तक पहुंचा है। जिसके बाद इस फैन को अब स्विगी की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है।

1 महीने के लिए खाना फ्री

दरअसल, स्विगी ने विराट कोहली के इस जबरा फैन को 1 महीने के लिए खाना फ्री में देने का फैसला किया है। स्विगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की घोषणा की है। स्विगी ने लिखा कि एक महीने के लिए रोटी, मकान का इंतजाम कर दिया है। मैच की बात करें तो राजस्थान ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर आईपीएल से बाहर कर दिया है।

राजस्थान के खिलाफ इस अहम मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से 33 रन निकले। वहीं इस सीजन कोहली ने कुल 741 रन बनाने का काम किया। हालांकि, इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+