Rishabh Pant की वापसी से कितनी मजबूत हुई दिल्ली की टीम, IPL 2024 में क्या बन पाएगी चैंपियन

IPL 2024 Delhi Capitals preview: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के लिए ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी है। 14 महीने बाद ऋषभ पंत वापसी करने को बेताब हैं। दिल्ली कैपिटल्स की महिला खिलाड़ियों के पास डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका था। लगातार दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा। महिला के बाद अब पुरुष खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स पहली बार ट्रॉफी जीतने में सफल हो सके।

आईपीएल में रहा है साधारण प्रदर्शन

आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक सिर्फ एक बार ही फाइनल में पहुंची है। साल 2020 में दिल्ली कैपिटल ने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत भी चोट की वजह से हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन साल 2024 में वह पूरी तरह से फिट होकर टीम पर वापस लौट चुके हैं।

IPL 2024 Delhi Capitals 1

पंजाब से होगा पहला मैच

साल 2023 में दिल्ली कैपिटल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई थी। ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत के लौटने से दिल्ली के टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस सीजन दिल्ली की टीम 27 मार्च यानी कि शनिवार को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है।

लंबे समय बाद पंत की वापसी

15 महीने के बाद ऋषभ पंत मैदान पर वापसी करने को बेताब होंगे। साल 2022 दिसंबर में ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके कारण वह 16वें सीजन का आईपीएल नहीं खेल सके थे। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

पृथ्वी शॉ को बनाने होंगे रन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय उनके सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का फ्लॉप होना है। पृथ्वी शॉ पिछले सीजन पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। इसके बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पृथ्वी शॉ को रिटेन कर अपने साथ जोड़े रखा। पृथ्वी शॉ साल 2024 में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं तो फिर दिल्ली की टीम काफी खतरनाक दिखाई देगी।

मिचेल मार्श पर रहेगी नजरें

डेविड वार्नर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। आईपीएल में मार्श अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। ऐसे में साल 2024 के टूर्नामेंट में वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों से भी जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+