IPL 2024, DC vs CSK: क्या कुलदीप यादव नहीं खेल रहे आज का मैच? जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ

IPL 2024, DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दो बड़े बदलाव किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान बताया कि कुलदीप यादव और रिकू भुई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। कुलदीप यादव ने दिल्ली के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी है। इसके बावजूद भी उनके प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के पीछे आखिर क्या वजह रही है। फैंस लगातार इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

दिल्ली को जीत की तलाश

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली की टीम रोमांचक मुकाबले को आखिरी ओवर में गंवा बैठी थी। वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी टीम ने एक करीबी मुकाबला गंवा दिया था। दिल्ली के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

IPL 2024 1

पृथ्वी शॉ की एंट्री

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम में पृथ्वी शॉ की एंट्री हुई है। शुरुआती दोनों ही मुकाबले में पृथ्वी शॉर्ट टीम से बाहर थे। लेकिन तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ खेलते हुए दिखाई देंगे। पृथ्वी शॉ का पिछला सीजन कुछ खास नहीं गुजरा था। ऐसे में इस सीजन पृथ्वी शॉ बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

कुलदीप यादव हुए टीम से बाहर

वहीं दिल्ली के मैच विनर गेंदबाज कुलदीप यादव निगल की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टॉस के दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि कुलदीप यादव को निगल है जिस कारण वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। कुलदीप यादव के टीम में नहीं होने से दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा है। दूसरी पारी में जब दिल्ली की टीम गेंदबाजी करेगी तो कुलदीप यादव की कमी टीम को खेल सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्तजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+