'शेर बूढ़ा हुआ लेकिन शिकार करना नहीं भूला', 42 साल की उम्र में DHONI ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती

IPL 2024 MS Dhoni: 26 मार्च यानी कि मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई और गुजरात के बीच मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

शिवम दुबे ने किया कमाल

आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के लिए गुजरात टाइटंस को 207 रनों की जरूरत थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने शिवम दुबे की दमदार प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 206 रन बनाए। शिवम दुबे ने टीम के लिए सबसे अधिक 23 गेंद में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

CSK VS GT 1

धोनी ने पकड़ा गजब का कैच

42 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी युवा खिलाड़ियों को फिटनेस में मात दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ विकेट के पीछे बेहतरीन कैच पकड़ने में सफल रहे। डेरिल मिचेल की गेंद पर विजय शंकर ने शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन गेंद जाकर धोनी के दस्तानों में चली गई। धोनी ने डाइव लगाते हुए इस कैच को पकड़ा। सोशल मीडिया पर कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो

कैच देखकर फैंस भी लगातार माही की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा शेर बूढ़ा जरूर हुआ है लेकिन शिकार करना नहीं भूला। इसके अलावा भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा दिए जा रहे हैं।

207 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गिल को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। शुभमन गिल 5 गेंद में 8 रन ही बना सके। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 17 गेंद में चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+