IPL 2024: आईपीएल के इस सीजन की यह है बेस्ट प्लेइंग 11, कप्तान का हैरान करने वाला नाम
IPL 2024: आईपीएल 2024 भी अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। चेन्नई में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित करते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली। केकेआर ने इस लीग में तीसरी बार जीतकर फैन्स को खुश होने का मौका दिया है। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम में धांसू प्रदर्शन किया।
हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी को भी प्लेऑफ़ में आने का मौका मिला था। कई खिलाड़ियों ने इस सीजन धांसू प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया। पूरे टूर्नामेंट को लेकर एक एकादश चुनी गई है, इसके बारे में जानना चाहिए।

हैदराबाद के लिए धांसू बैटिंग करने वाले अभिषेक शर्मा को वनइंडिया की टीम में ओपनर के तौर पर होना चाहिए। उन्होंने इस सीजन कुल 484 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने कुल 16 मुकाबले खेले। इस सीजन वह 42 छक्के जड़ने में सफल रहे। विराट कोहली दूसरे ओपनर होंगे। वह टॉप स्कोरर रहे हैं। कोहली को ऑरेंज कैप भी मिली है।
सुनील नारायण ने एक शतक जड़ा था और राजस्थान रॉयल्स के लिए मध्यक्रम में धाकड़ बैटिंग करने वाले रियान पराग का नाम इस टीम में होना चाहिए। कप्तान के तौर पर विनिंग टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को ही चुनना होगा क्योंकि अंततः ट्रॉफी उन्होंने ही जीती है और लीग चरण में केकेआर ने 9 मैचों में उनकी कप्तानी में जीत दर्ज की है।
निकोलस पूरन ने इस सीजन 499 रन बनाए हैं, उनको टीम में शामिल किया जा सकता है, अंतिम ओवरों में उनकी धमाकेदार बैटिंग देखने को मिली है। उनके अलावा आंद्रे रसेल के साथ भी यही स्थिति लागू होती है। गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में दो स्पिनर रहेंगे। तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा भी टीम में शामिल किये जाने चाहिए। दोनों का धाकड़ प्रदर्शन रहा है।
वनइंडिया की आईपीएल प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, विराट कोहली, सुनील नारायण, रियान पराग, श्रेयस अय्यर (कप्तान), निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रव्रती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा












Click it and Unblock the Notifications