IPL 2024: आईपीएल शुरू होने की तारीख का हुआ ऐलान, जानिए कहां खेले जाएंगे मुकाबले
IPL 2024: आईपीएल के आगामी सीजन का इंतजार हर किसी को है। इसकी डेट्स को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। इस बीच आईपीएल शुरू होने की तारीख सामने आने की खबरें आई हैं। लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने एक ख़ास जानकारी शेयर की है।
अरुण धूमल के अनुसार इस बार आईपीएल का आगाज 22 मार्च से हो जाएगा। अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव होने हैं, इस वजह से अभी तक शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई है। पीटीआई से बातचीत करते हुए अरुण धूमल ने कहा कि हम टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हम सरकारी एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं और आईपीएल का शुरुआती शेड्यूल रिलीज करेंगे। पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। उनके बयान से स्थिति साफ हो जाती है कि टूर्नामेंट भारत में ही होगा और मार्च से ही शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि साल 2009 में चुनावों के समय पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए शुरुआती चरण यूएई में आयोजित किया गया था। इस बार पूरा टूर्नामेंट भारत में ही करवाने का फैसला लिया गया है। आगामी समय में शेड्यूल को लेकर अहम जानकारी सामने आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications