IPL 2024: क्य़ा मुंबई इंडियंस को छोड़ने वाले हैं रोहित शर्मा? फ्रेंचाइजी ने बताया आखिर क्या है सच

IPL 2024 Auction, Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल मिनी ऑक्शन शानदार रहा। मुंबई इंडियंस ने कई तेज गेंदबाजों को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की। मुंबई ने साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। जेराल्ड कोइटजी, दिलशान मधुशंका और नुवान तुशारा के टीम में आने से मुंबई इंडियंस की टीम पहले से भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

पंड्या के कप्तान बनने से निराश फैंस: मुंबई इंडियंस पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह हार्दिक पंड्या का टीम का कप्तान बनना है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी अगले साल हार्दिक पंड्या करते हुए नजर आएंगे। साल 2024 में होने वाले आईपीएल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के टीम मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में कुछ क्रिकेट फैंस मुंबई इंडियंस के फैसले से बेहद निराशा हैं।

IPL 2024 Auction 1

रोहित को लेकर अपडेट: भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को लेकर इस तरह की खबरें आ रही थी कि हिटमैन मुंबई इंडियंस से ट्रेड किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के इस फैसले से खुश नहीं हैं। वह किसी और टीम की तरफ से आईपीएल का अगला सीजन खेल सकते हैं। अब इस पर मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

जानिए महेला जयवर्धने ने क्या कहा: मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ़ परफॉरमेंस के प्रमुख महेला जयवर्धने ने मिनी ऑक्शन के दौरान मिले ब्रेक में रोहित पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की सहमति के बाद ही हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं क्रिकबज को मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को लेकर जो भी फालतू की रिपोर्ट्स मीडिया में चल रही है वह सभी बेबुनियाद है।

खिलाड़ियों के बीच नहीं है अनबन: अधिकारी के मुताबिक टीम के बीच कोई भी अनबन नहीं है और सभी खिलाड़ी की सहमति से ही हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान चुना गया है उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला करने से पहले सभी खिलाड़ियों की मंजूरी ली गई थी। इसमें खुद रोहित शर्मा भी शामिल थे। इसलिए इस तरह की बातें करना फिजूल है। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को ट्रेड किया था। हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें अपना कप्तान घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+