IPL 2024: ऑक्शन में बरसे थे करोड़ों रुपए, फिर रोहित ने टीम से निकाला, अब बोर्ड ने किया खेलने से मना
IPL 2024 Auction: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की दो ऐसी टीम हैं जो अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताती रही हैं। सबसे कम बदलाव इन्हीं दो टीमों में देखने को मिलता रहा है। आईपीएल इतिहास में मुंबई और चेन्नई सबसे सफल टीम रही है। इसकी एक बड़ी वजह खिलाड़ियों पर उनका भरोसा रहा है। वह खिलाड़ियों के साथ लंबे समय तक टिके रहते हैं जबकि अन्य टीमों में ऐसा देखने ऐसा देखने को नहीं मिलता।
जोफ्रा आर्चर हुए बाहर: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जोफ्रा के वर्कलोड पर कंट्रोल करने के लिए यह फैसला लिया गया है। जिसकी वजह वह अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनका पूरी तरह से फिट रहना है। साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और आर्चर वहां इंग्लैंड की तरफ से सबसे अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

मुंबई ने दिए थे 8 करोड़: साल 2022 आईपीएल ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को अपने साथ जोड़ा था। आर्चर को मुंबई की टीम ने 8 करोड रुपए में खरीदा था। हालांकि, मुंबई इंडियंस की तरफ से जोफ्रा आर्चर अधिक मुकाबला नहीं खेल सके। वह ज्यादातर अपनी इंजरी की वजह से मुकाबला से बाहर ही रहे। मुंबई इंडियंस ने इस साल मिनी ऑक्शन से ठीक पहले आर्चर को रिलीज कर दिया था। लेकिन आर्चर अब ऑक्शन में अपना नाम नहीं देंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक आर्चर का पूरा फोकस अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर रहने वाला है।
ऐसा रहा आईपीएल करियर: आईपीएल करियर की बात करें तो वह अब तक 4 सीजन खेल चुके हैं। साल 2018 में डेब्यू करने वाले आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आर्चर ने 20 विकेट झटके थे। लेकिन पिछले सीजन वह अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आए थे। मुंबई की तरफ से साल 2023 में वह सिर्फ पांच विकेट ही ले सके थे।
इंग्लैंड का वनडे वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। आर्चर चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन सके थे। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना चाहेंगे। इंग्लैंड की टीम को जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी की जरूरत है। आर्चर टी-20 फॉर्मेट में काफी खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications