IPL Auction से पहले ही अनसोल्ड हुए तीन बड़े दिग्गज, धोनी के करीबी दोस्त को भी नहीं मिला खरीददार

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर यानी मंगलवार को किया जाएगा। इस ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है। उसमें कई खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है। इसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नीलामी के लिए बोली लगाई जाने वाली लिस्ट में नाम नहीं है। ऐसे में उन खिलाड़ियों को पहले से ही अनसोल्ड माना जा सकता है।

333 खिलाड़ियों को मिली जगह: बता दें कि इस साल होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए 1100 से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन इसका शॉर्ट लिस्ट जारी किया गया है जिसमें 333 खिलाड़ियों के नाम शामिल है। इससे साफ है कि जिन खिलाड़ियों का नाम इस लिस्ट में नहीं है वह ऑक्शन में शामिल नहीं हो सकेंगे। 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले तीन दिग्गज खिलाड़ी को इस ऑक्शन के लिए लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

IPL 2024 1

केदार जाधव हुए बाहर: पूर्व भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केदार जाधव ने भी 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अपना नाम ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले सीजन केदार जाधव को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने उनके बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ने का काम किया था। ऐसे में इस साल भी केदार जाधव को उम्मीद थी कि कोई ना कोई टीम उन्हें खरीदने की इच्छुक जरूर होगी। लेकिन ऑक्शन में आने से पहले ही केदार यादव अनसोल्ड हो गए हैं।

आईपीएल में केदार जाधव आरसीबी के अलावा दिल्ली कैपिटल और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। चेन्नई को सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से केदार जाधव की करीबी दोस्ती रही है। इन दोनों को अक्सर बाहर एक साथ घूमते हुए देखा जाता रहा है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ गाड़ी में घूमते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

केदार जाधव का साल 2024 में आईपीएल खेलने का सपना टूट गया है। केदार यादव के अलावा इंग्लैंड के टॉम बेंटम और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का नाम भी अब लिस्ट में नहीं है यानी कि इन तीनों ही खिलाड़ी को किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने की योजना नहीं बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+