6 बार IPL विजेता खिलाड़ी ने किया RCB को ट्रोल, कहा- प्लेऑफ में पहुंचने से ही ट्रॉफी नहीं मिलती

IPL 2024 Ambati Rayudu: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल जीतने का ख्वाब एक बार फिर से अधूरा रह गया। एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया। आईपीएल खिताब जीतने के करीब आकर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 22 मई यानी कि बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा।

CSK की हार पर रोये थे रायडू

इस हार के साथ ही आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ में एंट्री ली थी। इस मुकाबले के दौरान कमेंट्री कर रहे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू की आंखें भी नम हो गई थी। चेन्नई की हार के बाद अंबाती की आंखों से आंसू निकल आए थे।

IPL 2024 1

आरसीबी को किया ट्रोल

अब बेंगलुरु की हार पर अंबाती रायडू ने कुछ ऐसा कहा है जो आरसीबी के फैंस को पंसद नहीं आएगी। एक तरह से अंबाती रायडू ने हार के बाद सरेआम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मजाक उड़ाया है। अंबाती राइडर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए आरसीबी को ट्रोल कर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ आक्रामकता और प्लेऑफ में पहुंचने से ही आईपीएल की ट्रॉफी नहीं मिलती है।

रायडू ने उड़ाया आरसीबी का मजाक

अंबाती रायडू ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि आईपीएल जीतने के लिए आपको लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहना होता है। अच्छा प्रदर्शन करने से ही आप आईपीएल जीतते हो। यही नहीं अंबाती रायडू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की जो इशारों इशारों में आरसीबी का मजाक उड़ाने का काम कर रही थी।

फिर टूटा विराट कोहली का दिल

बता दें कि आरसीबी की हार के बाद विराट कोहली बेहद ही निराश नजर आए। इस आईपीएल में विराट कोहली ने न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि फील्डिंग से भी टीम के लिए अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने कई माजुक मोड पर रन आउट कर विपक्षी टीम के खिलाफ आरसीबी को मैच में लाने का काम किया। लेकिन इसके बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+