IPL 2024: अगले साल भारत से बाहर हो सकता है आईपीएल, सामने आई ये बड़ी वजह
IPL 2024 major change in schedule: भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ा झटका लग सकता है। आईपीएल का अगला सीजन यानी साल 2024 में होने वाला आईपीएल देश से बाहर खेला जा सकता है। आईपीएल का इंतजार फैंस लंबे समय से करते हैं, ऐसे में अगर यह टूर्नामेंट भारत से बाहर आयोजित किया जाता है तो इससे फैंस की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा।
बीसीसीआई कर सकती है बड़ा फैसला: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल 2024 को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। बीसीसीआई की तरफ से अभी आईपीएल आयोजन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले साल दस टीमों के बीच होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट को भारत से बाहर कराया जा सकता है।

लोक सभा चुनाव है वजह: अगले साल लोक सभा चुनाव भी होना है, जिसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई आईपीएल को समय से पहले आयोजित करा सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर इसका आयोजन किसी दूसरे देश में भी हो सकता है। साल 2009 में लोक सभा चुनाव की वजह से दक्षिण अफ्रीका को आईपीएल की मेजबानी दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले साल भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।
पहले भी हुए हैं बदलाव: चुनाव के कारण पहले भी आईपीएल के वेन्यू में बदलाव किए जाते रहे हैं। साल 2009 में पूरा आईपीएल विदेश की धरती पर खेला गया था। जबकि साल 2014 में लोक सभा चुनाव की वजह से इसके कुछ मैच यूएई में खेले गए थे। वहीं कुछ मैच भारत में आयोजित हुए थे। बीसीसीआई की पहली कोशिश मुकाबले को भारत में आयोजित कराने की होगी। अगर किसी वजह ऐसा संभव नहीं हो पाता है तो फिर आईपीएल को दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications