IPL 2023: विराट कोहली टीम की हार से हुए भावुक, आरसीबी के फैन्स को दिया यह खास संदेश
आरसीबी के लिए ओपनरों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। कोहली ने दो शतक जड़े लेकिन टीम टॉप चार से पहले ही बाहर हो गई।

Virat Kohli message to fans: आरसीबी की टीम आईपीएल इस इस सीजन अपने पहले ही दौर से बाहर हो गई लेकिन विराट कोहली ने दिल जीतने वाली बल्लेबाजी की। उनके नाम इस सीजन दो शतक रहे। कोहली ने अंतिम लीग मुकाबले में भी शतक जमाया था। इस सीजन टीम का अभियान समाप्त होने पर उन्होंने फैन्स को अहम संदेश दिया।
कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह एक ऐसा सीजन था जिसमें अच्छे पल थे लेकिन दुर्भाग्य से हम अपने लक्ष्य से पीछे रह गये। निराशा हुई है लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए। हर कदम पर हमारा साथ देने के लिए हम अपने समर्थकों का भी धन्यवाद करते हैं। साथियों, कोचों और मैनेजमेंट को भी बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारा लक्ष्य मजबूती से वापसी करने का है।
गौरतलब है कि विराट कोहली की तरफ से अंतिम लीग मैच में पूरा प्रयास किया गया था। उन्होंने शतक जड़कर टीम को मजबूती भी प्रदान की थी लेकिन शुभमन गिल के शतक ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गिल के शतक से गुजरात जीत गई और आरसीबी बाहर हो गई।
आरसीबी के लिए कोहली और फाफ डू प्लेसी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ने मिलकर धाकड़ बल्लेबाजी की। टीम को हर बार अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी इन दोनों ने अपने कन्धों पर ली थी। इसके बाद अन्य खिलाड़ी उम्मीद के अनुरूप नहीं खेल पाये।
विराट कोहली का अगला अभियान अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। इनमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है। रोहित शर्मा सहित कुछ खिलाड़ी बाद में जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications