सूर्यकुमार की फॉर्म पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की बड़ी प्रतिक्रिया, बोले- जल्द दिखेगा अविश्वसनीय प्रदर्शन

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सूर्यकुमार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यादव फॉर्म में वापसी करेंगे।

suryakumar yadav

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं विस्फोटक बल्लेबाज की खराब फॉर्म ने उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से शुरू हुआ उनका खराब प्रदर्शन आईपीएल के 16वें सीजन में भी जारी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार के समर्थन में उतर आए हैं।

मुझे यकीन है कि सूर्यकुमार वापस फॉर्म में आएंगे- वसीम अकरम
पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने यादव की फॉर्म के बारे में स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा कि, हर बल्लेबाज को कभी न कभी ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि, फॉर्म अस्थायी है लेकिन क्लास परमानेंट होती है। अकरम ने कहा कि टीम को उनके साथ खड़े रहने की जरूरत है और सूर्यकुमार से कहने की जरूरत है कि आप हमारे मैच विनर हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन है कि वह वापस फॉर्म में आएंगे और रन बनाएंगे।

सूर्यकुमार के विस्फोटक बल्लेबाजी के इंतजार में फैंस
वसीम अकरम ने कहा कि टीम प्रबंधन को उनका समर्थन करना होगा और उन्हें बताना होगा कि आप हमारे मैच विजेता हैं। मुझे यकीन है कि उस व्यक्ति में अपने दम पर मैच जीतने की क्षमता है और वह मैच जीतेगा जो एक अविश्वसनीय प्रदर्शन की तरह दिखेगा। दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन में फैंस और फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव अपने बल्लेबाजी के कमाल दिखाएंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। 32 वर्षीय यादव ने इस सीजन में तीन मैचों में केवल 16 रन ही बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- GT vs RR: राजस्थान और गुजरात के बीच आज कांटे की टक्कर, जानें कौन-से बल्लेबाज करेंगे विस्फोटक बल्लेबाजी


Recommended Video

    IPL 2023: Suryakumar को कैच लेने के प्रयास में लगी गंभीर चोट, जानें खिलाड़ी की हालत | वनइंडिया हिंदी

    अंकतालिका में नौवें स्थान पर है मुंबई इंडियंस
    मुंबई इंडियंस वर्तमान में अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें एक में जीत मिली है, जबकि शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सूर्यकुमार आज एक बार फिर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में क्रीज पर नजर आ सकते हैं। उम्मीद है कि स्टार बल्लेबाज आज दमदार वापसी कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+