IPL 2023: 'हार स्वीकार करो और चुपचाप आगे बढ़ जाओ,' वीरेंदर सहवाग की कड़ी प्रतिक्रिया

वीरेंदर सहवाग ने कोहली और गंभीर मामले को लेकर एक अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए।

kohli and gambhir

Virender Sehwag on Kohli-Gambhir rift: लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मैच के बाद मैदान पर झगड़ा हुआ था। विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच माहौल गर्म हुआ था। कोहली और नवीन उल हक के बीच भी झगड़ा देखने को मिला था। बाद में इस मामले को लेकर खिलाड़ियों की आलोचना भी हुई।

इस मामले पर वीरेंदर सहवाग की तरफ से अब बयान आया है। सहवाग का कहना है कि इस तरह की चीजों में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पराजय स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सहवाग ने कहा कि आइकोनिक खिलाड़ी इस तरह से लड़ते हैं, तो अच्छा उदाहरण सेट नहीं होता।

क्रिकबज से बातचीत में सहवाग ने कहा कि मैं उस दिन मैच समाप्त होते ही टीवी बंद कर सो गया। सुबह उठकर देखा तो पता चला कि काफी कुछ हुआ है। जो भी हुआ, वह अच्छा नहीं था। हारने वाले को चुपचाप हार स्वीकार कर आगे बढना चाहिए। जीतने वाली टीम को जश्न मनाने जाना चाहिए।

एक-दूसरे को बातें क्यों कहनी है। मैं हमेशा कहता हूं कि ये खिलाड़ी भारत के लिए आइकोनिक हैं। अगर वे कुछ कहते हैं या करते है, तो काफी सारे बच्चे उनका अनुसरण करते हैं। उनको यह चीज भी दिमाग में रखनी चाहिए। सहवाग ने कहा कि ये खिलाड़ी भारी फैन फॉलोइंग वाले हैं, ऐसे में उनको अच्छा उदाहरण सेट करना चाहिए।

सहवाग ने कहा कि अगर बीसीसीआई ने किसी को बैन किया होता, तो इस तरह की घटनाएँ बहुत कम देखने को मिलती। इस तरह पहले भी चीजें हुई हैं। आपको जो भी करना है, वह ड्रेसिंग रूम के अंदर मर्यादा में रहकर ही करना होता है। मैदान पर आने के बाद ये चीजें अच्छी नहीं लगती।

गौरतलब है कि कोहली और गंभीर के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए बीसीसीआई ने 100 फीसदी मैच फीस का बैन लगा दिया था। नवीन उल हक के ऊपर भी पचास फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाने का निर्णय सुनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+