IPL 2023: गंभीर के साथ कहासुनी के बाद कोहली ने शेयर की सोशल मीडिया पोस्ट, बताया कौन है 'असली बॉस'

IPL 2023 in Hindi: विराट कोहली ने गौतम गंभीर के साथ मैच के बाद हुई बहस के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कौन है असली बॉस।

Virat Kohli

Virat Kohli vs Gautam Gambhir Verbal Spat: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ हुई बहस के चलते और भी ज्यादा सुर्खियों में है। आईपीएल में आरसीबी और एलएसजी के मैच के बाद इन दोनों दिग्गजों में जिस तरह से तू तू मैं मैं हुई वह बहुत ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

द रियल बॉस- इसी बीच विराट कोहली सोशल मीडिया पर गए हैं और उन्होंने बुधवार को वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स के साथ पुराने इंटरव्यू को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट को एक कैप्शन भी दिया है जिस पर लिखा है- द रियल बॉस।

कोहली ने गौतम गंभीर के साथ हुई अपनी उस कहासुनी के बाद बताया है कि 'असली बॉस' कौन है। इस इंटरव्यू में रिचर्ड्स ने T20 लीग खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी कि उनके कैरियर के दौरान भी अगर कोई ऐसा कांसेप्ट होता तो वे उसको बहुत पसंद करते।

viv richards

कैरेबियाई महानतम बल्लेबाजों में एक विव रिचर्ड्स का खेलने का अंदाज बहुत ही आक्रामक था। वे टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज को छोड़ते नहीं थे। अगर वह आज के समय में T20 क्रिकेट खेलते तो निश्चित तौर पर आक्रामकता की एक नई मिसाल देखने के लिए मिलते भी।

इंटरव्यू में रिचर्ड्स ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के प्रति अपने आकर्षण को स्वीकार किया। मजेदार बात यह है कि टेस्ट मैचों में रिचर्ड्स का स्ट्राइक रेट 86 के करीब था जो किसी भी स्तर के बल्लेबाज के लिए बहुत ज्यादा बढ़ा है। डॉन ब्रैडमैन भी इस आक्रामकता के करीब नहीं थे।

विराट कोहली इस महान शख्सियत से काफी प्रभावित रहे हैं। कोहली अक्सर दो खिलाड़ियों के बारे में ही बातें करते सुने गए हैं जिनमें विव रिचर्ड्स और सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। रिचर्ड्स के अपने जलवे थे और विराट ने उनसे मुलाकात भी की हुई है। रिचर्ड्स भी कोहली को पसंद करते हैं। जिस तरह से कोहली के खेलने का आक्रामक अंदाज रहा है।

बता दें कोहली और गौतम गंभीर पर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है जो मैच फीस का 100% है। यह मुकाबला आरसीबी ने जीता था। ये चर्चित मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था।

इससे पहले लखनऊ की टीम ने बेंगलुरु को उनके होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी पर हराया था। एक तरीके से दोनों टीमों ने हिसाब बराबर कर दिया है लेकिन विराट कोहली पिछले मैच में अति उत्साही नजर आए थे जिसके चलते उनके विपक्षी खिलाड़ियों के साथ बहस भी हुई। जब मैच के बाद गंभीर की एंट्री हुई तो मामला और बिगड़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+