IPL 2023: Top 4 अनकैप्ड बल्लेबाज जिन्होंने अपनी प्रतिभा से क्रिकेट प्रेमियों को किया प्रभावित, बनाए रिकॉर्ड
IPL 2023: आईपीएल 2023 सीजन में अनकैप्ड युवा खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं टॉप 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में।
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आज फाइनल मैच खेला जा रहा है। हर साल हम कई खिलाड़ियों में जबरदस्त प्रतिभा देखते हैं। आईपीएल का मकसद भी यही है कि युवा खिलाड़ियों को प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान करना। आईपीएल में अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है। आज बात कर रहे हैं उन टॉप 5 भारतीय युवा क्रिकेटर के बारे में जिन्होंने आईपीएल 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अपनी बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत लिया है। इस मैच में जबरदस्त रिकॉर्ड हासिल किया है।
यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)
मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल-2023 में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 14 मैचों में 625 रन बनाए। उनका 48.07 का प्रभावशाली औसत था और 163.61 स्ट्राइक रेट। यशस्वी ने इस सीजन में एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े।
रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने वाले रिंकू सिंह ने भी जबरदस्त टैलेंट दिखाया है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लगातार पांच छक्के मारकर सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने अपनी टीम को कई बार बेहद करीबी मैच जिताए हैं। 14 मैचों में रिंकू सिंह ने 59.25 के उच्च औसत और 149.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए हैं। उन्होंने सीजन में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के रूप में नाबाद 67 रनों की पारी खेली है।
तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस)
तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है। उनकी बल्लेबाजी से हर कोई प्रभावित हुए हैं। 10 मैचों में उन्होंने 42.85 की औसत और 158.38 की स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में एक अर्धशतक बनाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन था।
Recommended Video

साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स)
साई सुदर्शन ने भी अपनी प्रतिभा से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। अपनी बल्लेबाजी से लोगों को प्रभावित किया है। सुदर्शन ने टूर्नामेंट में अब तक दो अर्धशतक सहित छह पारियों में 223 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- आखिर कैसे IPL बन गया दुनिया का सबसे लोकप्रिय T-20 लीग, हैरान कर देंगे आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications