IPL 2023: दो अंजाने जिसके अब लाखों दीवाने, डेब्यू मैच में ही बने HERO

आईपीएल 2023 में इन दो डेब्युटेंट खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करके भविष्य की सुनहरी झलक दिखाई है। ये अपने पहले मैच में ही हीरो बने हैं और अब लाखों लोग इनके ऊपर अपनी नजरें बनाए हुए हैं।

suyesh sharma and dhruv jurel

IPL 2023: आइपीएल में अभी 9 मैच ही हुए हैं लेकिन युवा और अंजान खिलाड़ियों ने अपने लाजवाब खेल से धूम मचा दी है। इनकी प्रतिभा देख कर खेल प्रेमी हैरान हैं कि आखिर ये सितारे क्यों अभी तक बादलों की ओट में छिपे हुए थे। फ्रैंचाइजी के तराजू में ये 'छोटे प्लेयर' हैं लेकिन इनका खेल 'करोड़ीमल क्रिकेटरों' से कई गुना बेहतर हैं। केकेआर के सुयश शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल, टीम के बेंच स्ट्रेंथ थे। लेकिन संयोग से उन्हें मौका मिला और ये हीरो बन गये। ये गुमनाम चेहरे अब क्रिकेट के आकाश में सितारे की चमक रहे हैं।

एक गुमनाम जो KKR का सितारा बन गया

केकेआर के सुयश शर्मा ने रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच जिताऊ बॉलिंग की। 19 साल के इस अंजान स्पिनर ने 4 ओवर में 30 रन दे कर 3 विकेट लिये। डेब्यू मैच में ही सुयश ने अपनी अबूझ गुगली से सबको आश्चर्यचकित कर दिया। सुयश केकेआर की मूल टीम में नहीं थे। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्होंने बैंकटेश अय्यर को रिप्लेस किया और मैदान पर उतरे। केकेआर ने सुयश को महज 20 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन वे अपनी टीम के लिए मैच विजेता साबित हुए। सुयश हैं तो स्पिनर लेकिन उन्होंने बॉडी बिल्डर की तरह 8 पैक एब्स बना रखें हैं। उनका लंबाई कम है लेकिन फिटनेस किसी बॉक्सर की तरह है। सुगठित शारीरिक बनावट के कारण वे एक खास एक्शन से स्पिन बॉलिंग करते करते हैं जो अक्सर बल्लेबाजों को समझ में नहीं आती। इसके पहले सुयश ने न तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली थी और न ही लिस्ट ए मैच खेला था। वे दिल्ली के रहने वाले हैं और वहां वे एज ग्रुप क्रिकेट खेलते हैं। उनका कोई बहुत नाम नहीं था। यहां तक कि केकेआर के कप्तान नीतीश राणा जो खुद दिल्ली के रहने वाले हैं, वे भी सुयश को नहीं जानते थे।

KKR ने कैसे खोजा सुयश को?

कोलकाता नाइट राइडर्स हमेशा नये और प्रतिभावान खिलाड़ियों की तलाश में रहता है। इसके लिए एक विभाग है जिसका नाम है- टैलैंट स्काउटिंग एंड प्लेयर एक्विजिशन्स (प्रतिभाखोज और खिलाड़ी अधिग्रहण) । एआर श्रीकांत इस विभाग के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने केकेआर के लिए कई टैलेंटेड खिलाड़ियों की खोज की है। सुयश शर्मा भी इसी विभाग की खोज हैं। केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित के मुताबिक, हमने पहली बार सुयश को एक ट्रायल में देखा था। उसकी गेंद हवा में बहुत तेज रहती थी, इससे उसे समझ पाना बहुत मुश्किल था। स्पिन गेंदबाज होते हुए भी उसकी सोच बहुत आक्रामक थी। हमने सोचा कि इसकी कमियां तो अभ्यास से दूर हो जाएंगी लेकिन यह एक स्पेशल टैलेंट है। तभी से उसपर हमारी नजर थी। आखिरकार 2023 की नीलामी में उसे केकेआर ने 20 लाख रुपये में खरीद लिया। कप्तान नीतीश राणा ने सुयश को पहली बार तब देखा जब वे केकेआर के कैंप में बॉलिंग कर रहे थे। जब नीतीश ने उनकी बॉलिंग देखी तभी मन मन ही सोच लिया था कि ये तो प्लेइंग इलेवन का खिलाड़ी है। अब सुयश का सपना हकीकत में बदल चुका है।

IPL के डेब्यू में मैच में ही चमके ध्रुव

राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल, सुयश की तरह तो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने अपनी आतिशी पारी से सबका दिल जीत लिया। 22 साल के ध्रुव ने सुयश की तरह अपने पहले आइपीएल मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 15 गेंदों पर 32 रन बनाये। एक समय राजस्थान को जीत के दरवाजे पर पहुंचा दिया था। वे भी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल हुए। जब राजस्थान की टीम मुश्किल में थी तब उन्होंने शिमोन हेटमायर के साथ मिल कर 27 गेंदों पर 62 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। अंतिम ओवर में 16 रन बनाने थे। हेटमायर अगर तीसरी गेंद पर रन आउट नही होते तो जीत का चमत्कार भी हो सकता था। इस ओवर में 10 ही रन बने और राजस्थान 5 रनों से ये मैच हार गया।

ध्रुव- राजस्थान का नया फिनिशर

ध्रुव जुरेल आगरा के रहने वाले हैं। वे 2020 में अंडर-19 विश्वकप खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उनके आदर्श खिलाड़ी है महेन्द्र सिंह धोनी। वे भी धोनी की तरह मैच फिनिशर बनना चाहते हैं। पहले ही मैच में उन्होंने अपने इस तमन्ना की झलक दिखा दी। वाकई में राजस्थान रॉयल्स को एक नया फिनिशर मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+