IPL 2023: भुवनेश्वर सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी क्यों कर रहे हैं? जानें इसका कारण

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: भुवनेश्वर कुमार इस मैच में हैदराबाद के लिए कप्तानी कर रहे हैं। हैरी ब्रूक ने अपना डेब्यू किया है।

Bhuvneshwar Kumar

IPL 2023 SRH vs RR: रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार टॉस करने के लिए आए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ऐसा देखने को मिला। राजस्थान और हैदराबाद दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कई फैन्स में मन में सवाल यह है कि भुवनेश्वर कुमार को हैदराबाद का कप्तान नहीं बनाया गया था, वह कप्तानी क्यों कर रहे हैं।

हैदराबाद के नियमित कप्तान एडेन मार्करम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे हैं। दक्षिण अफ़्रीकी टीम की नीदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज होने की वजह से वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। ऐसे में सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई। हालांकि पहले मुकाबले के बाद मार्कराम टीम में शामिल हो जाएंगे।

दक्षिण अफ़्रीकी टीम को वनडे वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट एंट्री के लिए योग्यता हासिल करनी है। इस वजह से सीनियर खिलाड़ियों को नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे मैचों के लिए रखा गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ क्विंटन डी कॉक नहीं जुड़े हैं। उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के साथ एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी भी नहीं जुड़े हैं। इस तरह दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी शुरुआती मैचों से बाहर रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक अपना पहला ही मुकाबला खेल रहे हैं। उनको 13 करोड़ से भी ज्यादा राशि देकर खरीदा गया था। फजलहक फारुखी भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए जसें होल्डर और केएम आसिफ डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। मयंक अग्रवाल के ऊपर भी नज़रें रहने वाली हैं। राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की। बटलर ने 20 गेंदों का सामना कर फिफ्टी जमा दी। बटलर ने 20 गेंदों का सामना कर फिफ्टी जमा दी। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+