SRH vs RCB: सनराइजर्स बिगाड़ सकते हैं आरसीबी का मूड, जानिए कैसी होगी अहम मैच की प्लेइंग 11
SRH vs RCB Playing 11 Details: आरसीबी और सनराइजर्स के बीच मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2023 SRH vs RCB Match in Hindi: आईपीएल के 16वें सीजन के एक और अहम मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ने जा रही है। आरसीबी के लिए यह बहुत ही अहम मैच है क्योंकि इसको जीतने के बाद वे प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बने रहेंगे।
आरसीबी ने पिछले मैच में जिस तरह से राजस्थान रॉयल को कुचला था उसने उनके रन रेट को काफी बूस्ट किया था। अगर आरसीबी आज का मैच हार जाती है तो उनके लिए मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़नी तय है।
दूसरी और हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स की तरह हर मैच अब दबाव मुक्त होकर खेलना चाहेंगे क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं।
प्लेइंग 11 की बात करें तो दोनों ही टीमों ने अपने खिलाड़ियों की चोट या गैरमौजूदगी पर कोई रिपोर्ट नहीं की है। लेकिन यह देखने वाली बात यह होगी कि जोश हेजलवुड और वानिंदू हसारंगा वापसी करते हैं या नहीं। दोनों ही आरसीबी स्टार ओवरसीज गेंदबाज पिछले मुकाबले में हल्की-फुल्की चोट के चलते नहीं खेले थे तब से उनके बारे में कोई आधिकारिक तौर पर अपडेट भी नहीं है।
आरसीबी ने पिछले मुकाबले में दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया था। आज भी कार्तिक या महिपाल लोमरोर मैं किसी एक को किसी गेंदबाज के साथ रिप्लेस किया जा सकता है।
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अनमोलप्रीत सिंह और टी नटराजन को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर रही है जो आज के मुकाबले में भी जारी रहने की उम्मीद है। इस टीम की ओर से केवल हेनरिक क्लासेन ने हीं अच्छी बल्लेबाजी की है।
क्लासेन सीजन में स्पिन के खिलाफ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 180.5 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। हैदराबाद की नजरें अपने अहम गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर भी होंगी जो विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ आईपीएल में ठीक रिकॉर्ड रखते हैं।
भुवी पिछले मैच से ही 5 विकेट निकल कर आ रहे हैं जिसमें 4 विकेट तो फाइनल ओवर में ही गिरे थे। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है-
सनराइजर्स हैदराबाद (संभावित 11+1)- अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, फजलहक फारूकी, सनवीर सिंह, 12- टी नटराजन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ((संभावित 11+1)- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, अनुज रावत, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, 12- शाहबाज अहमद












Click it and Unblock the Notifications