SRH vs LSG, Toss: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव, जानें प्लेइंग 11
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, Toss Updates: शनिवार को होने वाले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रहा है।

SRH vs LSG, 58th Match, Indian Premier League 2023: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद की कोशिश लखनऊ के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की होगी। हैदराबाद और लखनऊ दोनों टीम में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं।
दोनों के लिए जीत जरूरी: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। लखनऊ की टीम 11 अंक के साथ अभी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अगर लखनऊ की टीम अपने बचे हुए तीन मैच जीत लेती है तो वह आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो जाएगी। लखनऊ की कोशिश वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
ऐसी है हैदराबाद की स्थिति: वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने 10 मैचों में 4 में जीत और 6 में हार का सामना किया है। वहीं अगर टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो सभी बचे हुए मैच जीतने होंगे। इतना ही नहीं हैदराबाद को दूसरी टीमों के प्वाइंट्स पर भी ध्यान रखना होगा।
लखनऊ का पलड़ा भारी: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक दो मैचे खेले गए हैं। इन दोनों ही मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बाजी मारी थी। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में लखनऊ का पलड़ा भारी है। वहीं हैदराबाद की कोशिश लखनऊ के खिलाफ पहली जीत हासिल करने की होगी।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। वहीं जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा एप है। वह इस एप के जरिए भी मैच का मजा फ्री में उठा सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी।
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुणल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications