SRH vs LSG Fantasy Tips: आज के मैच की फैंटेसी टीम में ये हो सकते है टॉप-11 खिलाड़ी
Fantasy Cricket SRH vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद फेंटेसी प्लेइंग इलेवन की पूरी डिटेल आप यहां पर जान सकते हैं।

IPL 2023 Fantasy Tips in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Supergiants)का मुकाबला करेगी। दोनों ही टीमें सीजन में बहुत दमदार नहीं रही है लेकिन इन टीमों के पास कुछ दमदार खिलाड़ी जरूर मौजूद है। देखते हैं आज के मैच की बेस्ट फेंटेसी टीम (Fantasy Team) कैसी हो सकती है-
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स फेंटेसी इलेवन- टॉप बल्लेबाज
1. एडन मार्करम- सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाज आज की परिस्थितियों में काफी बेहतर खिलाड़ी दिखाई दे रहा है और वह कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
2. राहुल त्रिपाठी- अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं होने के बावजूद राहुल त्रिपाठी सनराइजर्स के लिए इस सीजन की 10 पारियों में लीडिंग रन स्कोरर हैं जहां उन्होंने 237 रन बनाए हैं।
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेस्ट फेंटेसी टीम- विकेटकीपर
3. हेनरिक क्लासेन- सनराइजर्स का विकेटकीपर बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने अपनी पिछली 6 में 4 पारियों में 30 प्लस का स्कोर बनाया है। उनका स्ट्राइक रेट 185 का रहा है जो काफी ज्यादा है।
4. क्विंटन डि कॉक- लखनऊ सुपरजाइंट्स का कीपर आज की परिस्थितियों में कमाल करने की काबिलियत रखता है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ तूफानी 50 रन बनाए थे और विकेट के पीछे भी कुछ शिकार करके पॉइंट दे सकते हैं।
सनराइज हैदराबाद vs लखनऊ सुपरजाइंट्स फैंटेसी टिप्स- टॉप ऑलरांडर
5. अभिषेक शर्मा- सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने पिछले 3 मैचों में दो शतक जड़े हैं और अपने खेल का लुत्फ उठा रहे हैं।
6. कुणाल पांड्या- अभी तक बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। पर वे आज की कंडीशन में परफॉर्म कर सकते हैं। उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 23 गेंदों पर 35 रन और गेंदबाजी में 18 रन 3 विकेट लिए थे।
7. काइल मेयर्स- लखनऊ की टीम का यह बाएं हाथ का बल्लेबाज और दाएं हाथ का गेंदबाज काफी ज्यादा बेहतर खेल दिखाने में कामयाब रहा है।
8. मार्कस स्टोइनिस- इनका 'अवे मैचों' में रिकॉर्ड बढ़िया रहा है जहां उन्होंने 5 मैचों में 183 रन ठोक दिए हैं। उन्होंने इस सीजन में 140 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।
एसआरएच बनाम एलएसजी फेंटेसी टिप्स- टॉप बॉलर
9. भुवनेश्वर कुमार- ये पावरप्ले के साथ डेथ ओवर में भी बॉलिंग कर सकते हैं और पिछले कुछ मैचों में उनकी गेंदों ने मूवमेंट भी हासिल की है।
10. मयंक मारकंडे- यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 8 मैचों में 11 विकेट लेकर लीडिंग विकेट टेकर है।
11. रवि बिश्नोई- लखनऊ सुपरजाइंट्स का यह गेंदबाज आईपीएल में सनराइजर्स के खिलाफ 5 मैचों में 8 विकेट ले चुका है। उन्हें इस टीम के खिलाफ खेलना पसंद आता है।
Recommended Video

लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, फैंटेसी टीम- कप्तान और उपकप्तान
आज के मुकाबले की फैंटेसी टीम में मार्कस स्टोइनिस, एडन मार्क्रम और क्विंटन डिकॉक कप्तान और उपकप्तान की बेस्ट चॉइस के तौर पर नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications