SRH vs LSG: 'कोहली-कोहली' के नारों से मैच रुका तो क्लासेन भड़के, सोशल मीडिया पर अंपायरों की लगी क्लास
SRH vs LSG: लखनऊ के डगआउट के पीछे से दर्शकों ने जोरदार नारेबाजी कर दी। इसके बाद खेल को रोकना पड़ा था।

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले के दौरान पहली पारी में दर्शकों ने खुरापात की थी। इसके बाद खेल भी रोकना पड़ा था। इस परेशानी को लेकर हैदराबाद के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन की तरफ से बयान आया है। उन्होंने दर्शकों की हरकतों को लेकर निराशा जताई।
पहली पारी के दौरान दर्शकों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के डगआउट के पीछे कुछ गड़बड़ की थी। इसके बाद खेल रोकना पड़ा था। लखनऊ के खिलाड़ियों की तरफ फैन्स की तरफ से कुछ हुआ था। इसके बाद क्लासेन नाखुश दिखे थे। व डी कॉक के साथ बात करने लगे। मैदानी अम्पायर भी सीमा रेखा के करीब चले गए। कुछ दर्शक कोहली-कोहली के नारे लगाकर लखनऊ टीम को छेड़ने लगे थे।
यह सब हैदराबाद की पारी के उन्नीसवें ओवर की चौथी गेंद के बाद हुआ था, इस पर क्लासेन ने चौका जड़ा था। इसके बाद गेम रोकना पड़ा और मोमेंटम भी खराब हुआ। क्लासेन अगली गेंद को मारने में नाकाम रहे और बाद में अंतिम गेंद पर आउट होकर चले गए। उन्होंने 29 गेंदों में 47 रन बनाये।
इस घटना पर बोलते हुए क्लासेन ने कहा कि ईमानदारी से कहूँ तो दर्शकों की हरकत से निराशा हुई है। आप ऐसा कभी नहीं चाहते हैं। इससे मोमेंटम भी टूट गया। क्लासेन ने कहा कि अम्पायरिंग भी अच्छी नहीं थी। हालांकि वह खुद एक आसान कैच के जरिये आउट हुए लेकिन कमर की उंचाई वाली गेंदों के लिए अम्पायरों पर सवाल खड़ा किया।
गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में जाकर हरा दिया। लखनऊ ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 182 रनों का स्कोर हासिल किया लेकिन यह नाकाफी साबित हो गया।
लखनऊ ने यह लक्ष्य चार गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 185 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। लखनऊ की टीम के लिए प्रेरक मांकड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 64 रन जड़े। निकोलस पूरन ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications