SRH vs KKR Match: दोनों टीमों को दिखाना ही होगा दम, जानिए कैसी होगी आज के मैच की प्लेइंग 11
KKR vs SRH Match Prediction: आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स है। दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन रणनीतियों की डिटेल जानकारी आप यहां पर पढ़ सकते हैं।

आईपीएल में आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs SRH) के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। यह सीजन का 47वां मैच है और दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है।
अंक तालिका में आठवें और नौवें नंबर पर मौजूद यह दोनों टीमें अब एक और हार झेलने की स्थिति में नहीं है। इन दोनों टीमों में जो आज का मैच हारेगा उसके लिए प्लेऑफ के रास्ते लगभग बंद ही हो जाएंगे। आइए देखते हैं आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (SRH vs KKR Playing 11 Prediction) किस तरह की हो सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो यह वही टीम उतार सकते हैं जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ पिछले मैच में उतारी थी और वह एक बेहतर टीम भी लगी थी। अब इस टीम में हैरी ब्रूक मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं। अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल से ओपनिंग कराई जाती है।
इस टीम के 12वें खिलाड़ी के तौर पर टी नटराजन शामिल हो सकते हैं। दूसरी ओर वाशिंगटन सुंदर नेशनल क्रिकेट एकेडमी जा चुके हैं जहां वे अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी का इलाज करा रहे हैं। हैदराबाद की टीम ने उनके लिए कोई रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
कोलकाता नाइट राइडर्स- केकेआर की बात की जाए तो शार्दुल ठाकुर अब उपलब्ध है लेकिन उमेश यादव बाहर ही बैठे रहेंगे। उनको भी हैमस्ट्रिंग की चोट बताई जा रही है। इसके अलावा केकेआर की टीम ने लिटन दास की जगह पर वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स को बुलाया है।
देखना यह भी होगा कि आज के मुकाबले के लिए जेसन रॉय फिट होते हैं नहीं। अगर वे फिट होते हैं तो ओपनिंग में रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ आने की पूरी संभावना है। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले मुकाबले में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इसका मतलब यह भी है कि जेसन रॉय के लिए डेविड विसे को बाहर बैठना पड़ सकता है।
KKR vs SRH मैच डिटेल्स- सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला शाम 7:30 पर शुरू होगा जिसको आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे हो जाएगा।
सनराइजरर्स हैदराबाद संभावित इलेवन: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा












Click it and Unblock the Notifications