IPL 2023 में हैरी ब्रूक का धमाका, ओपनिंग में आकर ठोका सीजन का पहला शतक, SRH ने बनाए 228 रन

KKR vs SRH Match: आईपीएल 2023 के 19वें मुकाबले में ईडन गार्डन पर दर्शकों को सनराइजर्स हैदराबाद की पारी ने पूरा पैसा वसूल शो दिखाया जहां हैरी ब्रुक ने जबरदस्त पारी खेली।

Harry Brook scores first century in league

SRH vs KKR Match in Hindi: आईपीएल 2023 के 19वें मुकाबले में वह नजारा देखने को मिला जिसका फैंस को इस सीजन की शुरुआत से ही इंतजार था। इस मैच में दुनिया के नए सुपर स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक का बल्ला ऐसा गरजा की सीजन का पहला शतक लगाकर ही माना और गेंदबाजों की शामत आ गई।

इसके अलावा कप्तान एडन मार्करम ने भी गजब की तेज पारी खेली और टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 228 रन बनाए। ब्रूक ने 55 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली।

सीजन का पहला सैंकड़ा ब्रूक के नाम- इस बार हैरी ब्रूक ओपनिंग करने के लिए आए और उन्होंने तेज गेंदबाजों के ऊपर तुरंत मोर्चा खोल दिया। वे अब तक तीनों मैचों में विफल रहे थे लेकिन अब शायद वे सीजन में यहां से आगे ही बढ़ते जाएंगे।

इस दौरान ना उमेश यादव को बख्शा गया ना हीं लॉकी फर्ग्यूसन को। हैरी ने रनों की बौछार शुरू कर दी। इस दौरान आंद्रे रसेल ने 1 ओवर में 2 विकेट चटकाकर अपनी टीम की वापसी कराने की कोशिश की लेकिन उसके बाद एडन मार्करम का शो शुरू हो गया।

रसेल ने मयंक अग्रवाल को 9 और राहुल त्रिपाठी को भी इतने ही रन पर चलता करके एक बड़ा झटका दिया था लेकिन कप्तान मार्करम ने स्पिनरों पर मोर्चा खोल दिया। हैरी इस दौरान काफी शांत दिखाई दिए और उन्होंने स्पिन पर कोई खास जोखिम नहीं उठाया।

मार्करम ने स्पिनरों की पिटाई की- देखते-देखते ब्रूक का स्ट्राइक रेट काफी नीचे गिर गया लेकिन मार्करम की बल्लेबाजी का स्तर उतना ही ऊपर होता गया। मार्करम ने खासकर भारत के युवा सुयश शर्मा को निशाना बनाया और छक्कों की बौछार कर दी। जब वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान को आउट किया तो वे 26 गेंदों पर 50 रन बना चुके थे।

ब्रूक ने तेज गेंदबाजों की कुटाई की- इसके बाद तेज गेंदबाज फिर से वापस आए और हैरी ब्रूक का शांत बल्ला केकेआर पर वज्रपात की तरह बरसा। ब्रूक ने लॉकी फर्ग्यूसन की बखिया उधेड़ कर दी और एक के बाद एक दिलकश शॉट लगाए। उन्होंने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक बनाने के बाद बैटिंग को बहुत ही जबरदस्त रफ्तार दी।

Recommended Video

    IPL 2023: Shubman Gill की बल्लेबाजी से नाराज Sehwag, बोले अपने बारे में सोचना गलत | वनइंडिया हिंदी

    ब्रूक ने अंत 55 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली और 12 चौके व 3 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासेन ने 6 गेंदों पर 16 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 2.1 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सुनील नरेन को छोड़कर सबकी पिटाई हुई।

    इस मुकाबले में पिछले सीजन के शानदार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी खिलाया और इस युवा ने 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर अपने स्थान के साथ न्याय भी करके दिखाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+