Aaj Ka IPL Match: रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को हराया, अंतिम गेंद पर 5 रन से जीता मैच

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है।

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders

SRH vs KKR, 47th Match, Indian Premier League 2023: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में केकेआर ने हैदराबाद के खिलाफ 5 रन से रोमांचक जीत हासिल की। 172 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। अंतिम ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी, जिसे वो हासिल नहीं कर सके।

फिर फ्लॉप मयंक: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को अपने साथ जोड़ा था। मयंक का बेस प्राइस 1 करोड़ था, लेकिन उनकी कीमत अंत में 8.25 करोड़ तक गई। हालांकि, अब तक मयंक अग्रवाल हैदराबाद के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। इस मैच में भी उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए।

हैरी ब्रूक ने फिर किया निराश: सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। मयंक के बाद अभिषेक शर्मा भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके। हैरी ब्रूक को अनुकूल राय ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेज दिया।

49 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी: चार विकेट जल्दी गिरने के बाद एडेन मार्करम और हेनरिच क्लासेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने 49 गेंदों में 70 रनों की पार्टनरशिप की। इन दोनों की धमाकेदार बल्लेबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को पटरी पर लाने का काम किया।

हेनरिच क्लासेन ने खेली ताबड़तोड़ पारी: पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले हेनरिच क्लासेन का बल्ला इस मुकाबले में भी जमकर चला। हेनरिच क्लासेन ने महज 20 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। हेनरिच क्लासेन को शार्दुल ठाकुर ने आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट कराया।

कोलकाता ने बनाए थे 171 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 171 रन बनाने का काम किया। कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने 46, कप्तान नीतीश राणा ने 42 , आंद्रे रसेल ने 24 रन बनाने का काम किया। वहीं हैदराबाद के लिए मार्को यानसेन और टी नटराजन ने दो-दो विकेट लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन।

कोलकाता नाइटराइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दूल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+