IPL 2023: RCB के पूर्व खिलाड़ी ने पन्त का रिप्लेसमेंट चुना, सैमसन और ईशान किशन को रखा बाहर
संजू सैमसन और ईशान किशन बल्लेबाजी में बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन श्रीवत्स गोस्वामी ने पन्त के रिप्लेसमेंट के लिए नहीं चुना।

IPL 2023: कार एक्सीडेंट की वजह से ऋषभ पन्त लम्बे समय के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए भारतीय विकेटकीपर की दौड़ अहम हो गई है। वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के मैचों में कौन खेलेगा, यह भी देखने वाली बात होगी। आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी की प्रतिक्रिया इस मामले पर आई है।
पन्त के बाद फ़िलहाल संजू सैमसन और ईशान किशन ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम का हिस्सा बनाने की बातें होती रही हैं। पन्त के बाद इन दोनों का ही नाम देखा जा रहा है। इस बीच गोस्वामी ने एक अलग ही खिलाड़ी बताया है जो पन्त को रिप्लेस कर सकता है।
श्रीवत्स गोस्वामी का कहना है कि जितेश शर्मा टीम इंडिया में पन्त का रिप्लेसमेंट होने के दावेदार हैं। गोस्वामी का कहना है कि अगर केएल राहुल वर्ल्ड कप तक फिट नहीं होते हैं, तो जल्दी जितेश को टीम में लाना चाहिए। जितना जल्दी हो सके, उनको टीम में शामिल करना चाहिए।
सोशल मीडिया पर किसी फैन के सवाल का जवाब देते हुए गोस्वामी ने यह बयान दिया। जितेश शर्मा की हालिया फॉर्म को देखते हुए श्रीवत्स गोस्वामी ने यह बयान दिया। जितेश शर्मा की बैटिंग देखते हुए चर्चा भी हो रही है कि क्या जितेश को टीम इंडिया में शामिल करना चाहिए। पंजाब किंग्स के लिए जितेश ने अच्छा खेल दिखाया है।
पन्त के बाहर होने पर ईशान किशन और सैमसन भी दावेदारों में हैं। ईशान किशन ने पंजाब के खिलाफ मैच में बुधवार को ही 75 रनों की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस को 215 का लक्ष्य चेज करने में उन्होंने मदद की थी। सूर्यकुमार के साथ मिलकर किशन ने शतकीय भागीदारी की।












Click it and Unblock the Notifications