'धोनी के स्टाइल में खेलना है तो उनकी तरह बनना भी होगा', हार्दिक की नाखुशी के बाद मांजरेकर ने दी गिल को सलाह

IPL in Hindi: शुभमन गिल को धोनी की तरह मैच डीप में लेकर जाना है तो फिनिशिंग भी वैसी ही करनी होगी। हार्दिक द्वारा नाखुशी जाहिर करने के बाद मांजरेकर ने ये बात कही है।

 Shubman Gill and hardik pandya

Gujarat Titans Team News in Hindi: गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2023 में काफी अच्छा क्रिकेट दिखा रही है और उन्होंने चार में से तीन मैच अभी तक जीत लिए हैं। हार्दिक पांड्या एंड कंपनी को जिस मैच में हार मिली उसमें भी रिंकू सिंह ने चमत्कार किया था।

ऐसे में गुजरात के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने चारों मैचों में जीतने लायक प्रदर्शन किया है। हालांकि एक में उनको हार मिली लेकिन वह पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच जीतकर फिर से अपनी पटरी पर वापस आ गए हैं। इस मैच में गुजरात की टीम को 154 रनों का ही टारगेट चेज करना पड़ा।

एकमात्र दिक्कत यह रही कि ये मैच आखिरी ओवर तक गया जिससे टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी खुश नहीं थे। इस मैच में शुभमन गिल की धीमी पारी के लिए काफी बातें हुई है और भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी हार्दिक द्वारा नाखुशी जाहिर करने के बाद गिल पर सवाल उठाया है।

इस मैच में रिद्धिमान साहा ने एक बार फिर से तेज शुरुआत दी थी और 19 गेंद पर 30 रन जोड़ दिए थे। गिल हालांकि बीच में बहुत धीमें हो गए और 42 गेंदों के करीब अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने स्ट्राइक रेट की भरपाई करने की कोशिश की और 49 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। इसके बावजूद जब वे आउट हुए जब 4 गेंद पर 6 रनों की दरकार थी।

कायदे में गिल को मैच खुद जिताना चाहिए था लेकिन यह राहुल तेवतिया थे जिनके बल्ले से एक बार फिर विजयी रन बने। मुकाबले के बाद हार्दिक ने भी कहा कि, मैं मैच को इतनी गहराई तक जाते देख खुश नहीं हूं। हम इस खेल से काफी कुछ सीख सकते हैं। इस खेल की खूबसूरती भी यही है कि आखिर ओवर तक आप कुछ नहीं कह सकते। हमें ड्राइंग बोर्ड पर वापस जाकर को चीजों को देखना होगा।

इसके बाद ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने गिल को महेंद्र सिंह धोनी से सीख लेने की सलाह दी। मांजरेकर ने कहा कि चैंपियन टीमें जीत में भी अपने कमजोर एरिया पर काम करती हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में गुजरात की टीम के लिए सीखने के लिए बहुत कुछ था।

"वह इस मैच से ये सबक ले सकते हैं कि अगर उनके बल्लेबाज सेट हैं तो उन्हें 18-19 वे ओवर तक मैच को खत्म कर देना चाहिए। अगर आप महेंद्र सिंह धोनी की तरह डीप तक खेलना चाहते हैं तो आपको आउट नहीं होना चाहिए। हो सकता है गिल से पूछा जाए कि ये गेम 20वें ओवर तक क्यों गया? साईं सुदर्शन ने भी सौ के स्ट्राइक रेट के आसपास रन बनाए और डेविड मिलर भी ऐसे ही थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+