IPL 2023: धोनी जिस पर लुटाते हैं प्यार उसी को चुराना चाहता है उनका पुराना यार, खुद किया कबूल

RP Singh On Dhoni: लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल के शुरुआती दो मैचों में उन्होंने युवाओं को फिनिशर का सही मतलब समझाया है।

IPL 2023

Mahendra Singh Dhoni Latest News: पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। लखनऊ के खिलाफ आखिरी ओवर में दो गेंदों पर दो छक्के लगाने के साथ ही वह सुर्खियों में आ गए। धोनी के उन दो छक्कों की बदौलत ही चेन्नई ने लखनऊ को 12 रनों से मात दी। चेन्नई के इसके साथ ही इस सीजन आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज की।

धोनी जैसा कोई नहीं

महेंद्र सिंह धोनी 42 की उम्र में भी अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान करने का काम कर रहे हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ महज 2 गेंदों में धोनी ने दो छक्के लगाकर असली फिनिशर की भूमिका निभाई। धोनी की बल्लेबाजी के दौरान जियो सिनेमा की व्यूअरशिप सबसे अधिक थी। मार्क वुड ने धोनी को पहली गेंद 148.7 किमी प्रति घंटे की डाली, जिस पर धोनी ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर माही ने एक और सिक्स लगाने का कारनामा किया।

आरपी सिंह ने कही मजेदार बात

महेंद्र सिंह धोनी के पुराने दोस्त आरपी सिंह ने धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। मैच के बाद आरपी सिंह से धोनी को लेकर कुछ सवाल किए गए। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज से धोनी का कोई एक समान चुराने को लेकर सवाल किया गया। आईपीएल 2023 में कमेंट्री कर रहे आरपी सिंह ने बताया कि वह धोनी के बाइक्स को चुराना चाहेंगे। धोनी के पास अलग-अलग तरह के कई बाइक्स मौजूद हैं।

बाइक्स के शौकीन हैं धोनी

धोनी के फॉर्म हाउस रांची में स्पोर्ट्स से लेकर क्रूजर बाइक्स तक मौजूद हैं। वह अपनी बाइक्स के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं। धोनी का बाइक्स के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में धोनी की मोहब्बत को उनका ही पुराना दोस्त चुराना चाहता है। आरपी सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+