RCB vs MI, Toss: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी ने जीता टॉस, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians toss updates: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की टीम पहले गेंदबाजी करते दिखाई देगी। बैंगलोर की कोशिश रोहित शर्मा की टीम को कम से कम स्कोर पर रखने की होगी।

RCB vs MI, 5th Match, Indian Premier League 2023: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर आईपीएल का आगाज जीत के साथ करने की होगी।
मैक्सवेल, कोहली और कार्तिक से होगी उम्मीदें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन आईपीएल में पिछले कुछ सीजनों से शानदार रहा है। आरसीबी की कोशिश इस साल भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की होगी। टीम ने मिनी ऑक्शन में कई मैच विनर खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक से भी टीम को खासी उम्मीदें होगी। आरसीबी की महिला टीम ने पहले सीजन में अपने प्रदर्शन से निराश किया है। ऐसे में आईपीएल में आरसीबी की पुरुष टीम अपना दमखम दिखाने को बेताब होगी।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टोप्ले, मोहम्मद सिराज।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, निहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।
आईपीएल 2023 के लिए आरसीबी की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), फिन एलेन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, सोनू यादव, मनोज भांडगे, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, सिद्दार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, डेविड विली (इंग्लैंड), अविनाश सिंह, राजन कुमार, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा।
आईपीएल 2023 के लिए मुंबई की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली, कैमरन ग्रीन, जे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी , मेहल वढेरा, राघव गोयल।












Click it and Unblock the Notifications