RCB vs MI: 17.5 करोड़ का खिलाड़ी 4 गेंदों में ढेर, बीच मझधार में रोहित शर्मा की टीम को छोड़ा
Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Cameron Green: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में कैमरुन ग्रीन पर जमकर पैसा बहाया है। ग्रीन के लिए पहला मैच कुछ खास नहीं रहा।

RCB vs MI, 5th Match, Indian Premier League 2023: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने आईपीएल के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है। मुंबई के खिलाफ आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए आरसीबी के फैंस बड़ी तादाद में पहुंचे हैं।
कैमरुन ग्रीन को मिले थे 17.5 करोड़
मुंबई इंडियंस ने कैमरुन ग्रीन पर इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए अपने साथ जोड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच ग्रीन को खरीदने के लिए लंबी समय तक बोली लगाई गई। अंत में मुंबई ने 17.50 करोड़ रुपये देकर ग्रीन को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की। आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ग्रीन फ्लॉप रहे। ग्रीन चार गेंदों में सिर्फ पांच रन ही बना सके।
मुंबई के बल्लेबाज रहे फ्लॉप
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन मोहम्मद सिराज की गेंद पर हर्षल पटेल के हाथों कैच आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन पहली बार आईपीएल में खेलने के लिए आए। तेज गेंदबाज रीस टोप्ली ने ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने शाहबाद अहमद के हाथों कैच आउट कराया।
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टोप्ले, मोहम्मद सिराज।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, निहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।












Click it and Unblock the Notifications