RCB Vs DC: मैच से पहले विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग के बेटे से की मुलाकात, वीडियो हो रहा वायरल

IPL 2023 RCB Vs DC Virat Kohli: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli

Virat Kohli meet Ricky Ponting son Fletcher William: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। इस सीजन आईपीएल में विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था।

पोंटिंग के बेटे से की मुलाकात: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले विराट कोहली ने दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग के बेटे से मुलाकात की। इस दौरान रिकी पोंटिंग भी वहां मौजूद थे। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही।

विराट को देखते ही शर्मा गए पोंटिंग के बेटे: रिकी पोंटिंग ने अपने बेटे को आगे करते हुए विराट कोहली से हाथ मिलाने को कहा। लेकिन विराट को खुद के सामने देखकर रिकी पोंटिंग के बेटे शर्मा गए और पीछे छिप गए। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली ने शेयर किया वीडियो: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से इस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान रिकी पोंटिंग और विराट कोहली के बीच एक जबरदस्त बॉन्ड भी देखने को मिल रहा है।

कोहली ने तोड़ा है पोंटिंग का रिकॉर्ड: दिसंबर में बांग्लादेश दौरे पर चटगांव में शतक जड़कर विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया था।

दिल्ली वर्सेज आरसीबी: 15 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। दिल्ली ने अभी तक इस सीजन एक भी जीत हासिल नहीं की है। ऐसे में टीम पर हर मैच के साथ दवाब बढ़ता ही जा रहा है।

एम.चिन्नास्वामी में बरसेंगे रन: दिल्ली और आरसीबी के बीच होने वाला आईपीएल का 20वां मैच हाई स्कोरिंग गेम हो सकता है। केकेआर और लखनऊ के हाथों शिकस्त झेलने के बाद आरसीबी की टीम अपने घर पर दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी।

दिल्ली की कोशिश वापसी पर: मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। मार्श के आने से दिल्ली की टीम को निश्चित रूप से मजबूत मिलेगी। दिल्ली की समस्या मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी रही है, जो मार्श के आने से कुछ हद तक संभाली जा सकती है। दिल्ली को यहां अपनी पहली जीत की तलाश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+