RCB Vs DC: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली को मिली बड़ी राहत, लौट आया दिग्गज, क्या अब मिलेगी जीत?

IPL 2023 RCB Vs DC Mitchell Marsh: डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने इस सीजन चार मैच खेले हैं। लेकिन टीम को अब तक जीत नसीब नहीं हुई है।

Mitchell Marsh

Mitchell Marsh has joined the Delhi Capitals camp: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल का 20वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली की टीम को इस सीजन अब तक खेले गए चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी तरफ पहला मुकाबला जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी अपने आखिरी दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है। मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद आरसीबी की टीम को केकेआर और लखनऊ के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश यहां जीत दर्ज करने पर होगी।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर चुके हैं। अपनी शादी के कारण वह एक हफ्ते के लिए टीम से बाहर हुए थे। मिचेल मार्श की वापसी से दिल्ली की टीम को मजबूती मिलेगी। दिल्ली की बल्लेबाजी अब तक बेहद साधारण रही है, जो हार की सबसे बड़ी वजह है।

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मिचेल मार्श की वापसी की जानकारी दी है। 10 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क के साथ शादी करने के बाद मिचेल मार्श एक बार फिर आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। मिचेल मार्श टीम के ट्रेनिंग कैंप में भी नजर आए थे।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आरसीबी- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शहबाज अहमद, अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा।

डीसी- डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श, रोवमैन पवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिशेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया और मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+