IPL 2023: 'उसने आते ही मुझे मारना शुरू कर दिया', मैच के बाद अर्शदीप सिंह का चौंकाने वाला खुलासा
Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders, Arshdeep Singh: शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल के अपने पहले मैच में जीत हासिल की है। केकेआर के खिलाफ पंजाब ने जीत अपने नाम किया।

PBKS vs KKR, 2nd Match, Indian Premier League 2023: शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 का आगाज जीत के साथ किया है। पंजाब ने आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हरा दिया। मोहाली में खेला गया यह मुकाबला बारिश प्रभावित रहा और यही वजह है कि डकवर्थ लुईस के तहत यह मुकाबला पंजाब जीतने में कामयाब रही।
अर्शदीप सिंह ने मैच के बाद कही यह बात
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैदान पर काफी शांत रहते हैं। लेकिन केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान विकेट लेने के बाद उन्होंने अनोखे अंदाज में इसका जश्न मनाया। मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने ब्रॉडकास्टर के सामने खुलकर अपनी बात रखी। अर्शदीप ने मैच के बाद कहा कि अनुकुल रॉय का विकेट लेने से वह बेहद खुश थे। अर्शदीप ने बताया कि उन्होंने मुझे आते ही मारना शुरू कर दिया, इसलिए मैं उन्हें आउट करना चाहता था।
अंडर -19 क्रिकेट में खेले हैं दोनों साथ
केकेआर के बल्लेबाज अनुकुल रॉय और अर्शदीप सिंह अंडर -19 क्रिकेट में एक साथ खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ आक्रमक अंदाज में अपना खेल दिखाना चाहते थे। जब अर्शदीप सिंह ने अनुकुल रॉय को आउट किया तो उनका सेंड ऑफ देखने लायक था। अर्शदीप ने अनुकुल को डेथ स्टेयर देकर सेलिब्रेट किया। अर्शदीप के इस अंदाज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
पंजाब ने सात रन से जीता मैच
केकेआर के खिलाफ मोहाली में खेले गए आईपीएल के दूसरे मैच को पंजाब किंग्स ने सात रन से अपने नाम किया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बना चुकी थी। लेकिन इसके बाद बारिश हो गई। बारिश लगातार होने के कारण डकवर्थ लुईस के तहत पंजाब को पांच रन से जीत मिल गई। पंजाब की टीम इस जीत के सिलसिले को आगे भी ऐसे ही बरकरार रखना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications