MI vs PBKS: पंजाब के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Mumbai Indians Vs Punjab Kings: मोहाली में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार शाम को आईपीएल का 46वां मैच खेला जाएगा। आज के मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को पंजाब के खिलाफ जीतना बेहद जरूरी है।

MI vs PBKS

IPL 2023, PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली एमआई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब हर मैच जीतना होगा। वहीं शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम घर में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। एमआई, आठ मैचों में आठ अंक के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स नौ मैचों में 10 अंक के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो चुका है। पंजाब के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 46वां मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमें 15-15 जीत के साथ बराबरी पर हैं। यहां मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वहीं धवन की टीम घर में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएगी।

मुंबई का बल्लेबाजी विभाग फिलहाल मजबूत स्थिति में है, क्योंकि टिम डेविड और सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ टिम डेविड की 14 गेंदों पर खेली गई नाबाद 45 रन की पारी के दम पर एमआई ने 212 रन के स्कोर पर जीत हासिल कर ली। इसके अलावा एमआई के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव भी लय में लौट आए हैं।

मोहाली की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। यहां हाई स्कोर मुकाबले देखने को मिलते हैं। इसके अलावा स्पिनरों को भी यहां काफी मदद मिलती है। मोहाली के मौसम की बात करें तो आज तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश की हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है।

पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

ये भी पढ़ें- IPL: आज के मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, PBKS बनाम MI मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

Recommended Video

    IPL 2023: Krunal Pandya ने बतौर कप्तान बना दिया इतना घटिया रिकॉर्ड, जानें क्या? वनइंडिया हिंदी

    मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
    रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय , शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+