PBKS vs DC: पंजाब को दिल्ली से मिली करीबी हार, प्लेऑफ़ में जाने की राह हो गई काफी मुश्किल

PBKS vs DC: दिल्ली की टीम प्लेऑफ़ से बाहर है लेकिन पंजाब किंग्स का काम भी अब खराब कर दिया है।

PBKS vs DC

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स की टीम को 15 रनों से हराते हुए प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदों को झटका दिया है। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 2 विकेट पर 213 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब की टीम ने 8 विकेट पर 198 रन बनाये। लिविंगस्टोन ने 94 रन जड़े।

टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला लेने के बाद पंजाब की स्थिति खराब हो गई। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रनों की भागीदारी की। डेविड वॉर्नर को सैम करन ने 46 के निजी स्कोर पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ा। वॉर्नर ने 31 गेंदों का सामना किया।

पृथ्वी शॉ 26 दिन बाद आईपीएल में खेल रहे थे और एक धाकड़ फिफ्टी जमा दी। वह 38 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हो गए। शॉ के आउट होने पर भी रनों का सिलसिला नहीं रुका। उनके बाद राइली रूसो ने और भी तेज गति से बल्लेबाजी की।

रूसो ने 37 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और छह छक्के जमाये। उनके अलावा साल्ट के बल्ले से भी तूफानी पारी आई। साल्ट ने 14 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 26 रनों की पारी खेली और दिल्ली को 2 विकेट पर 213 तक पहुंचा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब ने कप्तान शिखर धवन का विकेट बिना खाता खोले गंवा दिया। वह गोल्डन डक पर इशांत शर्मा का शिकार हुए। उनके बाद प्रभसिमरन और अथर्व तायडे ने 50 रन जोड़े। प्रभसिमरन को 22 के स्कोर पर अक्षर पटेल ने आउट कर दिया।

तायडे और लिविंगस्टोन ने मिलकर फिर से एक भागीदारी की। तायडे 42 गेंदों में 55 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। जितेश शर्मा डक पर चलते बने। लिविंगस्टोन ने 30 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। शाहरुख़ खान बैटिंग के लिए आते ही 6 के निजी स्कोर पर चलते बने। बड़े लक्ष्य के दबाव में बल्लेबाज आउट होते चले गए। हालांकि लिविंगस्टोंग क्रीज पर बने रहे लेकिन सैम करन को नॉर्टजे ने 11 पर आउट कर दिया।

अंतिम ओवर में पंजाब को जीतने के लिए 33 रन चाहिए थे। लिविंगस्टोन ने प्रयास किया लेकिन वह जीत नहीं दिला पाए और इशांत शर्मा के ओवर की अंतिम गेंद पर 94 के स्कोर पर चलते बने। इस तरह पंजाब 8 विकेट पर 198 तक पहुंची और दिल्ली ने जीत दर्ज की। दिल्ली के लिए इशांत और नॉर्टजे ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+