PBKS vs DC: धर्मशाला में आज किसके बल्ले से बरसेंगे सबसे ज्यादा रन, पंजाब के लिए करो या मरो का है मुकाबला
IPL 2023 PBKS vs DC Top Batter: हिमाचल की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित धर्मशाला में आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में आज हिमाचल की वादियों में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम करो या मरो के मुकाबले में उतर रही है। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम का मुकाबला उस दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है जो प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन पंजाब की पार्टी खराब कर सकती है।
आइए देखते हैं धर्मशाला के इस खूबसूरत मैदान पर आज सबसे ज्यादा रन कौन बना सकता है-
1. डेविड वॉर्नर- दिल्ली कैपिटल्स का यह कप्तान आईपीएल के इस सीजन में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद बीच में काफी लड़खड़ाया लेकिन फिर से उन्होंने वापसी कर ली है। डेविड ने इस सीजन में 12 पारियों में 5 अर्धशतक लगाए हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ तो उनका औसत 50 से भी ऊपर का रहता है।
2. शिखर धवन- ये आज की परिस्थितियों के लिए बढ़िया खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। वे पंजाब किंग्स के कप्तान भी हैं और इस सीजन में उन्होंने 50 से ज्यादा के औसत के साथ बल्लेबाजी की है। हालांकि धवन को अपना स्ट्राइक रेट और बेहतर करने की जरूरत होगी।
3. प्रभसिमरन सिंह- इस खिलाड़ी ने अपने पिछले मैच में बेहतरीन शतक लगाया था। ये पंजाब के ओपनिंग विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने सीजन की शुरुआत में तो धमाकेदार खेल दिखाया लेकिन बीच में बहुत लंबा गैप आ गया। अब उन्होंने वापसी की है और आज के मैच में भी उन पर नजर रहेगी।
4. फिल साल्ट- दिल्ली कैपिटल्स का यह विकेटकीपर बल्लेबाज ओपनिंग में आकर धुंआधार शुरुआत देने का काम करता है। हालांकि साल्ट पिछले दो मैच में रन नहीं कर पाए हैं लेकिन उन्होंने इसी सीजन में 87 और 59 रनों की दो धमाकेदार पारियां खेली है।
ये आज की परिस्थितियों के लिए बेहतर दिखाई दे रहे हैं और आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संभावित बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications