IPL 2023: 10 करोड़ से अधिक मिला पैसा, ऑक्शन में हुई नोटों की बारिश, अब टीम पर बोझ बने ये सभी खिलाड़ी
IPL 2023 most Expensive Players list: इस साल हुए मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसों की बारिश की थी।

Most Expensive IPL 2023 Player flop: आईपीएल 2023 अब अपने आखिरी चरण पर है। अगले हफ्ते प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस सीजन सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स रही है। पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलने के बाद दिल्ली की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है।
सैम कर्रन रहे फ्लॉप: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। सैम कर्रन को पंजाब की फ्रेंचाइज़ी ने इस सीज़न के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब तक खेले गए 12 मैच में 7 विकेट चटकाए हैं। जबकि बल्ले से सिर्फ 219 रन बना सके हैं। सैम कर्रन अपने दाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
बेन स्टोक्स सीएसके पर बने बोझ: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। चेन्नई के लिए स्टोक्स सिर्फ 2 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाज़ी करते हुए 15 रन बनाए हैं और गेंदबाज़ी में कोई विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे। अधिकतर मुकाबलों में वह चोटिल होकर मैदान से बाहर ही नजर आए।
कैमरून ग्रीन से थी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद: मिनी ऑक्शन में 17.5 करोड़ रूपये पाने वाले कैमरुन ग्रीन का बल्ला भी ज्यादातर मौके पर खामोश ही रहा है। वहीं गेंद से भी काफी महंगे साबित रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने काफी महंगा खरीदा था। लेकिन अब तक वह उस तरह का प्रदर्शन टीम के लिए नहीं कर सके हैं।
हैरी ब्रूक का नहीं चला बल्ला: सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ में खरीदा था। हैदराबाद के लिए ब्रूक 9 मैच खेल चुके हैं, जिसमें बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 20.38 की औसत और 121.64 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। लेकिन वह स्पिनर्स के खिलाफ फ्लॉप ही नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications