IPL 2023: आईपीएल को बीच में छोड़ शादी करने गर्लफ्रेंड के पास पहुंचा यह खिलाड़ी, तस्वीरें आई सामने

IPL 2023 Mitchell Marsh: दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Mitchell Marsh

Mitchell Marsh wedding pictures: आईपीएल 2023 की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के लिए निराशाजनक रही है। टीम को अपने पहले तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली को पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स, दूसरे में गुजरात टाइटंस और तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से शिकस्त झेलनी पड़ी है। दिल्ली को अब अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ना है जहां दिल्ली को कोशिश जीत हासिल करने की होगी।

मिचेल मार्श ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने मिचेल मार्श की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। मार्श आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। शुरुआती दो मैचों में वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन तीसरे मैच से पहले वह एक हफ्ते की छुट्टी लेकर वापस ऑस्ट्रेलिया आ गए थे। मिचेल मार्श बीच आईपीएल छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने ऑस्ट्रेलिया आए थे। मार्श की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी के लिए टूर्नामेंट को बीच में छोड़ा

मिचेल मार्श ने अपनी शादी के लिए आईपीएल को बीच में ही छोड़ दिया है। हालांकि, एक हफ्ते बाद उनके वापस आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ी मार्श की शादी में मौजूद थे। जोश हेजलवुड औ पैट कमिंस की शादी के दौरान की कुछ तस्वीरें चर्चा में आ गई है। पैट कमिंस ने अपने ऑफिश्यली सोशल मीडिया अकाउंट से भी मार्श की शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है।

दिल्ली को होगी मार्श से उम्मीदें

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी कई तरह की परेशानियों से गुजर रही है। नियमित कप्तान ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद डेविड वॉर्नर के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी है। लेकिन वॉर्नर शुरुआती तीन मुकाबलों में अब तक टीम को एक भी जीत नहीं दिला सके हैं। मिचेल मार्श दिल्ली के अहम खिलाड़ी हैं। पहले दो मुकाबलों में बल्ले से वह भी फ्लॉप ही रहे थे। ऐसे में आने वाले आईपीएल मुकाबलों में दिल्ली की टीम को अपने इस मैच विनर खिलाड़ी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+