MI vs RCB: सूर्या-वढेरा की आंधी में उड़ी आरसीबी, मुंबई ने बैंगलोर को हराकर प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore : मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल कर ली है।

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore

MI vs RCB, 54th Match, Indian Premier League 2023: मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर आठ से सीधे नंबर तीन पर पहुंच गई है। मुंबई के लिए सूर्य़कुमार यादव ने ताबड़तोड़ 83 रन बनाने का काम किया।

ईशान किशन की जबरदस्त शुरुआत: 200 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम को कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 28 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी हुई।

सूर्य़कुमार ने जड़ा अर्धशतक: मुंबई इंडियंस के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज सूर्य़कुमार यादव का बल्ला एक बार फिर हल्ला बोलने में सफल रहा। सूर्यकुमार ने महज 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया। वानखेड़े के मैदान पर सूर्य़कुमार यादव का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है। मुंबई के लिए सूर्य़कुमार ने मैच विनिंग पारी खेलने का काम किया। सूर्यकुमार ने 35 गेंदों में 83 रन बनाने का काम किया।

नेहल वढेरा ने भी किया प्रभावित: तिलक वर्मा की गैर मौजूदगी में नेहल वढेरा को मुंबई के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। नेहल वढेरा ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। नेहल वढेरा ने मैदान पर आते ही तेज गति से रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। नेहल नढेरा ने 34 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाने का काम किया।

ईशान ने बनाए 42 रन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए ईशान किशन ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ईशान किशन 21 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वनिंदू हसरंगा ने किशन को विकेट के पीछे अनुज रावत के हाथों कैच आउट कराया।

आरसीबी ने बनाए थे 199 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 199 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ने का काम किया। वहीं कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 65 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+