MI vs RCB: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? जानें किस टीम का पलड़ा भारी
MI vs RCB Match Prediction: आरसीबी और मुंबई इंडियंस के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की खेप है। कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

MI vs RCB Aaj Ka Match Kaun Jitega: आईपीएल में मंगलवार को एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी। मुंबई का प्रयास यही रहेगा कि अपने होम ग्राउंड में जीत दर्ज करते हुए दो कीमती अंक प्राप्त कर आगे बढ़ा जाए।
आरसीबी की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है और इस मैच में जीत दर्ज करते हुए आरसीबी आगे जाना चाहेगी। हालांकि यह काम आसान नहीं होगा और दोनों ही टीमों के बीच एक कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस लेख में यह देखने का प्रयास किया गया है कि कौन सी टीम जीत दर्ज कर सकती है।
बल्लेबाजी विभाग
दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी पर नजर डाली जाए, तो मुंबई इंडियंस आगे दिखाई देती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा हर बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में दिख रहा है। आरसीबी में फाफ डू प्लेसी और कोहली के अलावा मैक्सवेल ने ही रन बनाए हैं। यहां मुंबई का पलड़ा भारी है।
गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी के हिसाब से देखा जाए तो आरसीबी के पास सिराज, हर्षल पटेल, हेजलवुड और हसारंगा जैसे गेंदबाज हैं। मुंबई के पास पीयूष चावला ने विकेट झटके हैं और उनके पास अनुभव है। आर्चर बाहर हो चुके हैं यह टीम के लिए एक बड़ा झटका है, मुंबई इससे कमजोर भी हुई है गेंदबाजी में आरसीबी आगे है।
MI vs RCB आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा
मुंबई की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है ऐसे में रन काफी बनेंगे और मेजबान टीम की बैटिंग लाइनअप को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह मैच मुंबई इंडियंस जीतेगी। गेंदबाजों के लिए पिच में कुछ नहीं है। डू प्लेसी या कोहली में से कोई एक बल्लेबाज अंत तक खेल जाता है, तो आरसीबी भी मुकाबला अपने नाम कर सकती है। बाकी टॉस और स्पिनरों के प्रदर्शन पर भी हार-जीत निर्भर करती है।












Click it and Unblock the Notifications