MI vs RCB: मैक्सवेल-प्लेसिस की जोड़ी ने मचाया बल्ले से धमाल, IPL 2023 में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore, Anuj Rawat: मुंबई के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

MI vs RCB, 54th Match, Indian Premier League 2023: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने काम किया।
मुंबई के गेंदबाज बेअसर: शुरुआत में ही दो विकेट झटकने के बाद मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब नहीं हो सके। फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी ने मुंबई के तेज गेंदबाजों के खिलाफ जबरदस्त तरीके से रन बटोरने का काम किया। आईपीएल में मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले क्रिस जॉर्डन काफी महंगे रहे।
मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतक: मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने आए पिच पर ग्लेन मैक्सवेल ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। मैक्सवेल 32 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेसन बेहरेनडोर्फ ने मैक्सवेल को नेहल वढेरा के हाथों कैच आउट करा दिया। मैक्सवेल ने अफनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाने का काम किया।
कोहली ने किया चीयर: ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी का आनंद विराट कोहली भी उठाते हुए नजर आए। विराट कोहली ड्रेसिंग रूम से ही हर शॉट पर तालियां बजाकर टीम को चीयर करते नजर आए। फॉफ ने इस दौरान एक अनोखा छक्का लगाया, जिसे कोहली ने ड्रेसिंग रूम से ही अंपायर बनकर छक्का करार दे दिया।
मैक्सवेल और प्लेसिस के बीच 120 रनों की साझेदारी: फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई। चौथी बार इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इस सीजन आईपीएल में 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई है। सबसे अधिक 2016 में एबी डिविलियर्स और विराट कोहली ने पांच बार यह कारनामा किया था।
चार बार किया सौ का आंकड़ा पार: फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी ने इस सीजन चार बार आरसीबी के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने राजस्थान के खिलाफ 127, चेन्नई के विरुद्ध 126, मुंबई के खिलाफ आज 120 रन और लखनऊ के खिलाफ 115 रनों की साझेदारी निभाई थी।
महिपाल लोमरोर रहे फ्लॉप: दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले महिपाल लोमरोर इस मैच में फ्लॉप रहे। महिपाल लोमरोर तीन गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुमार कार्तिकेय ने महिपाल लोमरोर को क्लीन बोल्ड कर मुंबई को चौथी सफलता दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications