RCB vs MI: इस बार मुंबई पर भारी पड़ा फाफ और मैक्लवेल का 'याराना', डीके ने भी आखिरकार दिखाया दम

IPL 2023 RCB vs MI: आईपीएल 2023 के इस मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस ने साबित किया वे कितने भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और ग्लेन मैक्सवेल के साथ उनकी जुगलबंदी क्या कमाल कर सकती है।

Faf Du Plessis and Glenn Maxwell

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) की टीम का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

इस मुकाबले में शुरुआत के 6 ओवर एमआई और आरसीबी दोनों के नाम रहे जहां जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) ने विराट कोहली और अनुज रावत को सस्ते में आउट कर दिया लेकिन फिर ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस (Faf Du Plessis and Glenn Maxwell) का बल्ला जमकर बोला।

डुप्लेसिस और मैक्सवेल की 'सेंचुरी'- देखते ही देखते इन दोनों बल्लेबाजों ने अपने शानदार अर्धशतक पूरे किए। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल बहुत ही खतरनाक मूड में दिखाई दे रहे थे। मैक्सवेल और फाफ के बीच 100 रनों की साझेदारी भी हुई जो और फाफ आईपीएल के एक सीजन में छह बार हाफ सेंचुरी पार्टनरशिप में साझेदार बनने वाले बल्लेबाज बन गए।

इस सीजन में फाफ-ग्लेन की पक्के यारी- इस सीजन में फाफ के आसपास इस मामले में कोई नहीं ठहतरा है। विराट कोहली ने 2016 में 8 बार शतकीय साझेदारी में पार्टनरशिप की थी। खास बात यह है कि इसी आईपीएल सीजन में डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच चार बार शतकीय साझेदारी हो चुकी है।

बेहद ही आतिशी अंदाज दिखा रहे मैक्सवेल का विकेट 13वें ओवर में गिरा और मुंबई की टीम ने कुछ राहत की सांस ली। यह विकेट भी जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिया। मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 33 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली।

पीयूष चावला की दुर्लभ विफलता- अब तक मुकाबले में 13 ओवर हो चुके थे और पीयूष चावला के लिए पहली बार इस आईपीएल में भूलने लायक मुकाबला रहा जहां उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। फाफ डु प्लेसिस ने इस दौरान इस सीजन की छठी फिफ्टी पूरी की।

फाफ को 15वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने आउट करके अपनी टीम को कुछ और राहत दी। आरसीबी कप्तान ने 41 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। फिर दो अनुभवी बल्लेबाजों केदार जाधव और दिनेश कार्तिक ने अपना जलवा दिखाने की कोशिश की।

कार्तिक भी चल ही गए- अभी तक आईपीएल के इस सीजन में विफल रहने वाले कार्तिक इस बार 18 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। हालांकि उनको एक जीवनदान भी मिला था। केदार जाधव 10 गेंदों पर नाबाद 12 ही कर पाए। हसरंगा ने भी नाबाद 12 रन बनाए।

बॉलिंग की बात- जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए और वे आज के बेस्ट बॉलर साबित हुए। कैमरन ग्रीन डे दो ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया। क्रिस जॉर्डन ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट लिया तो वही कुमार कार्तिकेय भी ठीक-ठाक रहे जिन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। आकाश मधवाल नाम के युवा बॉलर ने 2 ओवर में 23 रन दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+