MI vs KKR: दोनों टीमों के बीच हो सकता है टक्कर का मुकाबला, जानिए कौन होगा आज के मैच का विजेता

MI vs KKR Match Winner Prediction: आईपीएल में आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच है। कांटे की टक्कर में कौन हो सकता है विजेता।

IPL 2023 MI vs KKR Today Match Winner Prediction

IPL 2023 in Hindi: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होगी। मुंबई के टीम की समस्या टॉप आर्डर है जहां ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव अपनी पुरानी फॉर्म में नहीं है।

खासकर सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ी का रन ना बनाना पूरी टीम को प्रभावित कर रहा है। दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स भी एक या दो खिलाड़ियों के दम पर ही अभी तक अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है। रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर ने अभी तक उनको दो मैच जिताए हैं लेकिन कप्तान नीतीश राणा की परफॉर्मेंस भी टीम के लिए बड़ी राहत है।

एमआई vs केकेआर मैच डिटेल्स- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच नंबर 22 आईपीएल 23, वानखेडे स्टेडियम में 16 अप्रैल रविवार को दोपहर 3:30 पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर मुकाबला भी देख सकते हैं।

Recommended Video

    IPL 2023:Harry Brook को Stands से Match में चीयर करती उनकी खूबसूरत Girlfriend कौन है?|वनइंडिया हिंदी

    एमआई vs केकेआर कौन जीतेगा आज का मैच- केकेआर एक टीम के तौर पर परफॉर्म करना चाहेगी। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के खिलाफ पिछले मुकाबले में काफी संघर्ष किया था। मुंबई इंडियंस की टीम के पास इस तरह की पावर हिटिंग बल्लेबाजी मौजूद है जो 27 अगस्त को जो केकेआर को नाकों चने चबा सकती है लेकिन सवाल यही है कि क्या सभी खिलाड़ी एक साथ मिलकर परफॉर्म कर पाएंगे या नहीं।

    एमआई गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर का आना अभी तय नहीं है। हालांकि रिले मेरिडिथ और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने अभी तक प्रभावित किया है। कोलकाता की टीम में ओपनिंग अभी तक एक समस्या रही है। निचले क्रम पर आंद्रे रसेल बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।

    एमआई vs केकेआर विनर प्रिडिक्शन- कुल मिलाकर आज का मैच काफी टक्कर का है लेकिन होम एडवांटेज को देखते हुए मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला जीतना चाहिए। यहां टॉस भी एक फैक्टर हो सकता है जहां चेज करने वाली टीम जीत सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+