MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस का दिग्गज प्लेइंग 11 से बाहर

CSK vs MI Match Hindi: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 बदलाव की बात कही। रोहित शर्मा ने भी बदलाव किया है।

MI vs CSK

IPL 2023, MI vs CSK Toss and Playing 11: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखे क्योंकि मैच उनके घरेलू मैदान पर है। क्राउड भी बेहतरीन है। मुंबई इंडियंस में जोफ्रा आर्चर नहीं खेल रहे हैं। एहतियात बरतते हुए उनको इस मैच में नहीं खिलाने का निर्णय लिया गया है। टॉस से पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया।

रोहित शर्मा ने कहा कि मैं चोट नहीं कहूँगा लेकिन एहतियात के तौर पर हमने जोफ्रा को नहीं खिलाने का निर्णय लिया है। धोनी ने भी दो बदलाव की बात कही। बेन स्टोक्स और मोईन अली नहीं खेल रहे। स्टोक्स को इंजरी है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह अजिंक्य रहाणे और ड्वेन प्रिटोरियस खेल रहे हैं। रहाणे का इस सीजन यह पहला मुकाबला है। धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम को 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद मिले वेन्यू के ले याद किया। उन्होंने कहा कि यह सबसे ज्यादा यादगार वेन्यू है।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी शामिल हैं
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+