MI vs CSK Match Prediction: दो चैम्पियन टीमों के बीच मुकाबला, कौन जीतेगा आज का मैच

आईपीएल 2023 में वीकेंड पर डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में सीएसके vs एमआई मैच है। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच के रिकॉर्ड और आज के मैच में किसके जीतने की संभावना है।

IPL 2023 MI vs CSK Match Prediction in Hindi

MI vs CSK Match Prediction in Hindi: आईपीएल में आज जो मुकाबला होने जा रहा है वह इस लीग के इतिहास का ब्लॉकबस्टर मैच माना जाता है। हर सीजन में जब भी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं तो यह इंटरनेशनल क्रिकेट के बाहर होने वाले सबसे बड़े मुकाबलों में एक बन जाता है। बल्कि सीएसके के प्लेयर मोईन अली का तो कहना यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर अगर कोई सबसे बड़ा मैच है तो वह सीएसके बनाम एमआई का ही है।

आज डबल हेडर है- ये मैच मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। इस सीजन में दोनों ही टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है। जहां मुंबई की टीम ने अभी तक केवल एक मैच खेला है और आरसीबी के खिलाफ उनको हार मिली थी तो वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे पहला मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरा मैच जीता है। आज आईपीएल में डबल हेडर है और यह मैच आज का दूसरा मुकाबला होगा।

कहां देखें सीएसके vs एमआई मैच- आईपीएल 2023 का ये 12वां मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कई भाषाओं में देख सकते हैं तो वही जियो सिनेमा पर भी कई भाषाओं में इसकी कमेंट्री आप सुन सकते हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित इलेवन इस प्रकार है-

Recommended Video

    IPL 2023: MI vs CSK, पहली जीत के लिए अपने घर Wankhede Stadium में खेलेगी Mumbai | वनइंडिया हिंदी

    चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर

    मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान

    सीएसके vs एमआई आज का मैच- दोनों ही टीमों ने आईपीएल में अपना जबरदस्त इतिहास बनाया हुआ है। मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार खिताब जीत चुकी है तो चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 4 बार जीत लगी है। दोनों ही टक्कर की टीमें हैं। हालांकि पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस ने काफी खराब खेल दिखाया है लेकिन वूमन प्रीमियर लीग में उनकी टीम ने एक बार फिर से आईपीएल खिताब जीता है जिसके चलते पुरुष क्रिकेट टीम को बूस्ट जरूर मिलना चाहिए।

    MI vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड- दोनों ही टीमों के बीच अभी तक 34 मुकाबले आईपीएल में खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है तो वहीं 14 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगे हैं।

    CSK vs MI कौन जीतेगा आज का मैच- आज के मैच में दोनों ही टीमें कागज पर संतुलित दिखाई दे रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास जहां महेंद्र सिंह धोनी जैसे कैप्टन कूल है तो वहीं मुंबई इंडियंस के पास अपने घरेलू मैदान पर खेलने का थोड़ा सा एडवांटेज रहेगा। ऐसे में आज के मैच में मुंबई इंडियंस के जीतने की संभावनाएं थोड़ी ज्यादा रहेंगी। हम कह सकते हैं कि मुंबई इंडियंस के 55 से 60% मैच जीतने के चांस है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+