MI vs CSK: आकाश चोपड़ा ने की MI के खाता खोलने की भविष्यवाणी, मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
IPL 2023 MI vs CSK: जब मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के बीच हो तो आप विजेता की भविष्यवाणी करने में हमेशा उलझ जाएंगे। जानिए दिग्गजों ने क्या कहा

IPL 2023 MI vs CSK Match Today: आईपीएल में आज वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होने जा रहा है जहां भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खाता खोलने की भविष्यवाणी की है। एमआई ने इस सीजन में एक ही मैच खेला है जहां उनको आरसीबी से हार मिली थी लेकिन आज उनका मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर है।
दिग्गजों के एक्सपर्ट कमेंट- अगर हम दोनों टीमों के head-to-head रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड 'येलो आर्मी' पर थोड़ा भारी पड़ता है जहां 34 मैचों में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 20 बार महेंद्र सिंह धोनी की टीम को हराया है। चोपड़ा ने आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन जैसे आउट ऑफ फॉर्म टाइप के बल्लेबाजों के रन बनाने की भविष्यवाणी की है।
टॉस जीतने वाला बॉलिंग करेगा- चोपड़ा ये भी मानते हैं कि इस मुकाबले में काफी छक्के लगेंगे। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "इस मैच में 10 से ज्यादा छक्के लगने चाहिए। हम यहां पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने की उम्मीद कर रहे हैं। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां फायदा होता है। जो भी टॉस जीतेगा वह गेंदबाजी करेगा। मुझे ऐसा लगता है कि छक्के काफी लगेंगे और मुंबई की टीम आखिरकार अपना खाता खोलने में कामयाब रहेगी।"
Recommended Video

कैफ ने सीएसके की तारीफ की- चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने भी सीजन की शुरुआत हार के साथ की थी लेकिन वे पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रनों की जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में इस हैवीवेट मुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने सीएसके को सपोर्ट किया है उनका कहना है कि मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू परिस्थितियों में हमेशा मजबूत होती है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को किसी भी मैदान पर हराना मुश्किल होता है।
टॉम मूडी ने क्या कहा- वही सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी ने रोहित शर्मा के बहुत ज्यादा रन बनाने की भविष्यवाणी की है और साथ ही इन दोनों टीमों को असाधारण बताया है जिन्होंने पिछले 15 सालों में 9 आईपीएल की ट्रॉफी आपस में शेयर की है। ये मैच आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications